भारत की लगाम लखनऊ:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ी सौगात दी है। शासन के आदेश के अनुसार 27 अगस्त 2026 सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 रात्रि 12:00 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर इस सुविधा को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा बस अड्डों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन की भी तैयारी की गई है।
मुख्य बातें:
1-27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरुआत
2-29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक सुविधा
4- UPSRTC की सभी बसों में लागू
5- महिला के साथ 1 सहयात्री भी निःशुल्क यात्रा करेगा
भारत की लगाम






