भारत की लगाम न्यूज़ गाजियाबाद:- परम पूज्य गुरुदेव बागेश्वर धाम सरकार के संकल्प “भारत हिंदू राष्ट्र बने” के तहत बागेश्वर धाम केंद्रीय सेवा समिति द्वारा पूरे भारतवर्ष में सुंदरकांड मंडलों का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शास्त्री नगर, गाजियाबाद में संतों के सानिध्य में सुंदरकांड मंडल का गठन संपन्न हुआ।
यह आयोजन पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज एवं कृष्णायन महाराज की प्रेरणा तथा बागेश्वर धाम केंद्रीय सेवा समिति के धीरज भैया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने तथा सुंदरकांड के माध्यम से समाज को एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया।
गठन के दौरान सुंदरकांड मंडल के संचालन एवं विस्तार हेतु विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, रूद्र श्रीवास्तव, अंकित उपाध्याय, राकेश नेगी, दीपु राजपूत, आशुतोष पांडे, मनीष भारद्वाज, शिवम सनातनी एवं सौरभ अवस्थी को मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित संतों एवं कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड मंडलों के माध्यम से धार्मिक जागरण, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे समाज एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।






