विपक्ष ने नारी शक्ति के साथ किया विश्वासघातः मुख्यमंत्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में महिला आरक्षण और सीटों की संख्या बढ़ाने वाले संविधान संशोधन विधेयक के गिरने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। मुख्यमंत्री ने इसे देश की ‘नारी शक्ति’ के साथ विश्वासघात करार देते हुए कहा कि विपक्ष ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

शुक्रवार देर रात इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की राह में विपक्ष द्वारा पैदा किया गया अवरोध भारत माता के सम्मान पर प्रहार है।

उन्होंने आगे कहा कि देश की महिलाएं इस धोखे को याद रखेंगी और समय आने पर इसका करारा जवाब देंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना अटूट प्रयास जारी

रखेगा। सरकार नारी सशक्तीकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी बाधा हमें इस मार्ग से डिगा नहीं सकती है।

Leave a Comment