भारत की लगाम न्यूज़ गाजियाबाद:- आर्यव्रत विश्व सनातन विकास परिषद (बोर्ड) भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित शिव शक्ति धाम में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए साहिबाबाद निवासी श्रीमती मांडवी मिश्रा को उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वरिष्ठ संतों और पदाधिकारियों का मिला आशीर्वाद

संस्थापक श्री कृष्णकांत जी महाराज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष कृष्ण नांदाचार्य जी महाराज के अनुमोदन के पश्चात, प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ अवस्थी और कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित उपाध्याय ने सामूहिक रूप से मांडवी मिश्रा के नाम की घोषणा की।
‘सनातन की शक्ति एकता में’ – मांडवी मिश्रा
अपनी नियुक्ति के बाद श्रीमती मांडवी मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी। आज के समय में समस्त सनातनी भाई-बहनों को एक सूत्र में पिरोना और एकजुट रहना अनिवार्य है। एकता ही सनातन की असली शक्ति है।
16 राज्यों में लहरा रहा है परिषद का परचम
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष कृष्ण नांदाचार्य जी ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में परिषद भारत के 16 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मांडवी मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
बधाई देने वालों का तांता
नियुक्ति के बाद संस्थापक श्री कृष्णकांत जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष कृष्ण नांदाचार्य जी,गाजियाबाद जिला सयोजक श्री कृष्णायन महाराज जी, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम सनातनी हिंदू, और बुलंदशहर जिला अध्यक्ष श्री हर्ष यादव ,राकेश नेगी ,दीपू राजपूत,अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।






