मुम्बई महानगरपालिका चुनाव से पूर्व महाराष्ट्र भाजपा ने अपने 26 बीजेपी नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर “वर्सोवा विधानसभा से दिव्या ढोले , उर्मिला गुप्ता,रविगुप्ता,जैसे नाम शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl News नेटवर्क (Bmc election)मुम्बई महानगरपालिका चुनावों से पहले मुंबई में राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। BJP, कांग्रेस और शिवसेना समेत सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं वहीं कांग्रेस पार्टी से निकाले गए कुछ पार्षदों ने BJP जॉइन कर ली है, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की मुंबई यूनिट प्रमुख अमित साटम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। BJP मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने अनुशासनहीनता के आरोप में 26 पार्टी कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

यह कार्रवाई 2026 में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ताकत और अनुशासन बनाए रखने के मकसद से की गई है। अमित साटम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित कार्यकर्ताओं को बार-बार सलाह दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने महायुति गठबंधन के अधिकृत उम्मीदवारों का समर्थन नहीं किया। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, यह आचरण पार्टी की नीति, अनुशासन और चुनावी रणनीति के खिलाफ है, और इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
अपने आदेश में अमित साटम ने साफ किया कि आने वाले BMC चुनाव BJP के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, और ऐसे समय में किसी भी तरह की गुटबाजी, अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का हित सर्वोपरि है, और पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने वाले किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निकाले गए कार्यकर्ताओं में असावरी पाटिल, प्रवीण मार्गज, मुक्ता महेश पटेल, संगीता खुतवाड, सुचित्रा नाइक, प्रशांत ठाकुर, जयमुरुगन नाडर, धनश्री अजय बागल, दिवेश यादव, विनीत सिंह, अयोध्या पाठक, सरबजीत सिंह संधू, सुचित्रा संदीप जाधव, अमित शेलार, कैप्टन राकेश कोएल्हो, शोभा सगांवकर, दिव्या ढोले, मोहन अंबेकर, उर्मिला गुप्ता, रवि गुप्ता ,सुशील सिंह, सुषमा देशमुख, नेहा शाह, स्नेहल वाडेकर, सिद्धेश कोयंडे, प्रिया प्रवीण मार्गज और जान्हवी राणे शामिल हैं।

Leave a Comment