भारत की लगाम न्यूज़ छिबरामऊ :- सौरिख थाना क्षेत्र के आलमशाहकापुर्वा नहर वाली रोड से कोचिंग पढ़कर जा रही छात्रा से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को बाइक के साथ पकड़ा है। उनके पास से छात्रा से लूटा गया मोबाइल और अवैध तमंचा बरामद हुआ है। लूट की वारदात शामिल उनका तीसरा साथी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। में सौरिख थाना प्रभारी जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बाइक सवारों ने आलमशाह का पुर्वा नहर वाली रोड से जा रही छात्रा का मोबाइल लूट लिया था। इस मामले की छात्रा के पिता ने
रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राजपूत पुलिस फोर्स के साथ खड़िनी चौराहा पर पहुंचे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर उन्होंने झाबरनगला की तरफ सीएसबी रोड बंबा की पुलिया की तरफ से आ रही बाइक को रोकने का प्रयास किया, इस पर उन लोगों ने भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन दोनों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर छात्रा का मोबाइल लूटा था। लूटा गया मोबाइल व बाइक बरामद हुए हैं। बाइक को एमवीएक्ट में सीज कर दिया गया है।





