भारत की लगाम न्यूज़:-नेपाल के भैरहवा स्थित कस्टम कार्यालय में आगजनी के बाद हालात बिगड़ गए हैं. दफ्तर के पीछे बने यार्ड में खड़े सैकड़ों मालवाहक ट्रक अब रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे है इन ट्रको मे दवा , टमाटर, और कच्चा माल लदा हुअ है
ड्राइवरों की परेशानी और विरोध
ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि कर्फ्यू लागू होने के बाद खाने-पीने की समस्या गंभीर हो गई है. कई दिनों से वहीं फंसे होने के कारण अब उन्होंने वतन वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है उपद्रव और आगजनी के बाद से ड्राइवर डरे हुए है उन्होंने कहा है कि हालात सामान्य ना होने के कारण परिवार से दूर रहना और भी मुश्किल हो गया है
शुक्रवार तक बढ़ा कर्फ्यू
दो दिन कि हिंसा के बाद नेपाल आर्मी ने दो का कर्फ्यू और बढ़ा दिया है शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा दिन में सुबह से शाम तक निषेधाज्ञा रहेगी. सुबह और शाम, दो-दो घंटे की ढील दी गई है. निषेधाज्ञा के दौरान सिर्फ जरूरी काम से बाहर निकलने की अनुमति है.






