अलीगढ़ से न्यूज भारत की लगाम संवाददाता धरमवीर सिंह की रिपोर्ट नगर निगम प्रकाश विभाग द्वारा गणेश विहार कृष्णा गर्ल्स स्कूल क्वार्सी से खंभे से स्ट्रीट लाइट ठीक करने के नाम पर उतार तो ली मगर आज तक दुबारा स्ट्रीट लाइट रिपेयर करके खम्भे पर नहीं लगी जब दुबारा स्ट्रीट लाइट की शिकायत विभाग को करने पर विभाग द्वारा खंभे पर लाइट नहीं होने का हवाला देते हुए लाइट लगाने से मना कर दिया जवाब था कि इस खंभे पर लाइट नहीं है हम लाइट नहीं लगा सकते आप को जहां शिकायत करनी है कर दो इस विषय में शिकायत कर्ता ने विभाग के इंस्पेक्टर मोहन सक्सैना को अवगत कराया उनका जवाब भी यही था जेई रोहित पाण्डे जी को भी अवगत कराने पर भी जवाब एक ही था जबकि शिकायत करता बार बार कॉल करके उतारने वाले का नाम बता रहे है यह सिर्फ एक जगह का मामला नहीं बल्कि बहुत से स्थान पर इस तरह का हाल है मान सरोवर सौ फूटा रोड पर यही हाल है आप देख सकते हैं स्ट्रीट लाईट के पाईप तो लगे है पर लाइट नहीं

छः से सात स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी रिपेयरिंग के नाम पर उतर गई आज तक नहीं लगी शिकायत कर्ता अमन शर्मा विभाग में चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं आप लाइन से लगे खंभों को देख सकते हैं लाइट के पाईप हैं पर लाइट नहीं मगर आज तक


कि आने वाले हफ्ते में लाइट लगा देंगे गली नम्बर 14 जाकिर नगर जीवनगढ में भी लाइट खराब हैं लाइट के तारों पर टेप नहीं लगाया जाता जिस कारण स्ट्रीट लाईट बंद हो जाती है
जिसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज है मगर अभी तक लाईट ठीक नहीं हुई विभाग की तरफ से सबसे बड़ी गलती यह है कि एक गली के अंदर तीन तीन कम्पनी की लाइट लगी है जिसकी वज़ह से एक दिन एक रिपेयर होगी दूसरे दिन दूसरी तीसरे दिन तीसरी जिसकी वजह से एक दूसरे पर टाल दिया जाता है
आज तक सड़क न बनने के कारण विकास नगर वासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है मेयर साहब इधर भी ध्यान दो
जो काम एक दिन में होगा अलग अलग कंपनी की लाइट होने पर काम में हफ्तों महीनों गुजर जाते हैं नगर निगम की सुस्ती की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है लोगों का कहना है कि नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा जी को बारीकी से एक एक विभाग देखना चाहिए जिस तरह का झोल नगर निगम में चल रहा है स्ट्रीट लाइट का भी झोल बहुत बड़ा झोल है इसकी जांच करके उचित से उचित कार्यवाही होनी चाहिए





