माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोदय जी गौशाला की जगह क्यों है गौ माता सड़कों पर रहने को मजबूर कृपया गौ माता पर भी ध्यान दें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अलीगढ़ से न्यूज भारत की लगाम की रिपोर्ट दिनांक 27 अगस्त माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोदय जी गौशाला की जगह क्यों है गौ माता सड़कों पर रहने को मजबूर कृपया गौ माता पर भी ध्यान दें

आज विश्व हिंदू रक्षा संघ न्यास के प्रदेश महासचिव अमित सारस्वत जी ने एक गाय सड़क पर अंतिम सांस गिन रही थी सिकंदरा होटल भुजपुरा के पास अलीगढ़ में अमित ने अपने संगठन के पदाधिकारी को बताया पदाधिकारीयों ने नगर निगम अलीगढ़ की डाक्टर की टीम बुलवाकर इंजेक्शन लगवाया

और गौ माता को नगर निगम की गाड़ी में गौशाला भिजवाने का काम किया आज अमित जी की नज़र गौ माता पर नहीं पड़ी होती तो शायद गौ माता सड़क पर ही तड़प तड़प कर जान दे देती

पूरे अलीगढ़ में गौ माता का झुण्ड का झुण्ड मिल जाएगा क्यों गौशाला वाले लोग गौ माता को सड़कों पर छोड़ देते हैं

क्या इन गो माता को चिन्हित करके गौ शाला वालों पर कार्यवाही हो सकती है या पता नहीं मगर जिन अधिकारियों पर विभागों पर इन गऊ माता की जिम्मेदारी है

उनपर कार्यवाही होनी बहुत जरूरी है  आप देख सकते हैं कि सेंटर प्वाइंट पर गऊ माता का झुण्ड है केला नगर पर गऊ माता का झुण्ड है और तो और मण्डल आयुक्त के निवास के बाहर भी गौ माता का झुण्ड लगा रहता है और हर दिन एक एक झुण्ड से तीन तीन चार चार गौ माता कम हो जाती है

जैसे इनको कोई कट्टी के लिए गाड़ी में ले जाता हो लोगों का कहना है कि यह एक जगह नहीं बल्कि दूधपुर, जोरा बाग मेडिकल रोड जीवनगढ़ सभी जगह गौ माता देखने मिल जाती है मगर अधिकारियों को नजर नहीं आता 

Leave a Comment