आज तक सड़क न बनने के कारण विकास नगर वासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है मेयर साहब इधर भी ध्यान दो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अलीगढ़ न्यूज भारत की लगाम विकास नगर क्वार्सी अलीगढ़ वालों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है बरसात में इतना बुरा हाल हो जाता है कि कुछ कहा नहीं जा सकता

ऊपर से जल जीवन मिशन की पानी तथा गैस की लाईन डाली गई थी पानी भर जाने के कारण कुछ दिखाई नहीं देता और लोग गड्ढों में गिर जाते हैं

ऊपर से पोखर का पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस जाता है लोगों का कहना है कि पता नहीं कितनी बार सड़क की नाप तोल हो चुकी है मगर आज तक सड़क नहीं बनी क्या लोगों का कहना है कि वह कितनी बार नगर निगम अलीगढ़ के चक्कर काट चुके हैं नगर निगम का कहना है कि विकास नगर और आस पास की सड़कों की फाइल करोड़ों की है इस लिए मेयर साहब के पास पैंडिंग पड़ी है वार्ड 25 विकास नगर की और गणेश विहार गणेश धाम के नाम से गणेश विहार की फाइल है

और विकास नगर वार्ड 25 के नाम से मगर अभी तक कुछ पता नहीं चल रहा कि टैंडर हुआ या नहीं लोगों की मेयर साहब से अपील है कि बरसात में एक बार हमारे विकास नगर क्वार्सी तथा गणेश विहार कृष्णा गर्ल्स स्कूल के पास आकर दौरा करें की क्या यहां सड़क बननी चाहिए या नहीं लोगों का कहना है कि हमारी सड़क बनवाते हुए हमको नरकीय जीवन से निकालने का कष्ट करें 

Leave a Comment