चियासर गंगाघाट पर जल्द पुल की सौगात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की लगाम न्यूज़ गुगरापुर (कन्नौज):- चियासर घाट को हरदोई से जोड़ने के लिए जल्द ही पुल की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी से मिलकर इसकी मांग की गई। इस मामले में सरकार जल्द ही घोषणा करेगी। यह बात रपिववार को विधायक अर्चना पांडेय ने एक समारोह में कही।

विधायक ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से मन को शांति मिलती है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से च्यवन ऋषि आश्रम (चियासर) में गंगा नदी पर हरदोई जनपद से जोड़ने के लिए पुल बनवाने को लेकर सीएम को कुछ दिन पहले ही मांग पत्र सौंपने की बात कही।

भाजपा कार्यकर्ता राजीव ठाकुर द्वारा साथियों सहित विधायक अर्चना पांडेय को तलवार भेंट कर और पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस दौरान रामकुमार पाठक, नीरज मिश्रा, विजय दुबे, विकास गुप्ता, श्याम प्रताप सिंह भदोरिया आदि भाग लिया।

Leave a Comment