छिबरामऊ। ग्राम हाथिन निवासी विनय कुमार दुबे ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। 22 जून को कोचिंग पढ़ने के लिए सेंटर देखने के लिए छिबरामऊ गई थी। तब से नहीं लौटी। हर संभावित स्थानों पर तलाश की पर पता नहीं चला। आरोप है कि बेटी की सहेली प्रिया यादव व उसके पिता से संपर्क कर बेटी के बारे में जानकारी की। दोनों ही बेटी को लेकर गुमराह कर रहे हैं। सोमवार सुबह आठ बजे फोन आया कि थानेदार बोल रहे हैं, लड़की को ढूंढते रह जाओगे। इसके बाद फोन कट गया। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लापता छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है।





