फफूंद। रामसेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज केशमपुर में मंगलवार को महिला सशक्तीकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौजूद एनसीसी कैडेट्स को महिला सशक्तीकरण का महत्व बताया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े:-कन्नौज , राज्य महिला आयोग की सदस्य 25 जून को जनपद में करेंगी जन सुनवाई
चार यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स की संगोष्ठी में लेफ्टिनेंट पीयूष कृष्णा ने कैडेट्स को सखी दीदी, सहेली, बैंक सखी, समूह सखी की जानकारी दी। इसके अलावा सरकारी नौकरी और योजनाओं में महिलाओं को आरक्षण, प्राइवेट सेक्टर में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ावा देने के लिए लोन आदि योजनाओं की जानकारी भी दी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने पिंक बूथ, पुलिस एंजिल बनकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्याम नारायण गुप्ता, एनसीसी अधिकारी रवि दत्ता, रश्मि, दीपक यादव, युवा कल्याण विभाग से नफीस आदि मौजूद रहे





