चपुन्ना पहुंचे पूर्व सांसद व विधायक, ग्रामीणों से की बातचीत
चपुन्ना। पिछले कई सालों से बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे इलाके के 66 गांवों के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन का मन बना लिया है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक व विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने शुक्रवार को चपुन्ना पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही आश्वासन दिया कि ऊर्जा मंत्री से मिलकर समस्या का निराकरण कराएंगे।
बता दें कि सौरिख विद्युत उपकेंद्र के खड़िनी फीडर से चपुन्ना, खड़िनी, भाउलपुर समेत 66 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए कई कई घंटों की कटौती की जाती है।
ग्रामीणों से वार्ता करते पूर्व सांसद सुब्रत पाठक। संवाद
ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे में महज आठ घंटे सप्लाई मिलती है। उसमें भी भी लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है।
बिजली न मिल पाने के कारण भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। नलकूप न चलने के कारण खेतों में तैयार हो रही मक्का, उर्द, मूंग, मूंगफली व सब्जियों की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।
अव्यस्थाओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने गुरुवार को बैठक कर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की थी।
इसकी जानकारी होने पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने गुलरियापुर में अमिताभ भदौरिया के आवास व विधायक कैलाश राजपूत ने व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया।