
एस एस एकेडमी विद्यालय का एनुअल स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया
गोरखपुर।गोरखपुर में आज दिनांक 07/ 12/ 24 दिन शनिवार को विजय चौक स्थित एस एस के बच्चों का एनुअल स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन जी कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि श्री विनीत कुमार सिंह जी अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व), व कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीदेवी दयाल अग्रवाल जी मुख्य ट्रस्टी गीता प्रेस गोरखपुर तथा पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार सिंह जी सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर टंडन जी, विद्यालय के प्रबंधक श्री कनक हरि अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ निशि अग्रवाल द्वारा मसाला जलाकर किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं गणेश वंदना गाकर आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया वह चारों हाउस के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए अतिथियों को सलामी दी।
इसके बाद विद्यालय के प्ले वे, नर्सरी एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के बीच दौड़ की प्रतियोगिता हुई जिसमें प्लेवे से राजवीर श्रीजा व रेयांश को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान, नर्सरी से अक्षत वैभव विराज व आकर्ष को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान, एलकेजी से आयुष विनायक व वैदिक को क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान तथा यूकेजी से अद्विक आस्तिक व सुकृति को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
इसी क्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के बीच दाऊद की प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा एक से आयुष कनिष्क हरि अग्रवाल व आरुष कुमार, कक्षा 2 से शुभांग पांडे प्रथम स्थान पर और प्रांजल गुप्ता दुसरे स्थान पर तथा तीसरेपर विधा रही ।कक्षा तीन से पीयूष पासवान ,अभिनव अग्रवाल व अयांश यादव, कक्षा चार से कृसंग मल्ल, कक्षा 5 से अदिति रुद्राक्षी व अपर्णा, कक्षा 6से आरोही कोरी अन्निका स्वर्णकार व सुप्रिया सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय वृत्तीय स्थान मिला।
कार्यक्रम के बीच में छात्रों के माता-पिता के बीच में भी कपल रेस का भी आयोजन किया गया जिसमें एंजल के मम्मी पापा को प्रथम, आर्यन गुप्ता के मम्मी पापा को द्वितीय तथा स्मृति पांडे के मम्मी पापा को तृतीय स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा मम्मीयों के बीच में लेमन स्पून रस की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक होता है इस तरह के खेल का आयोजन होना चाहिए जिससे छात्रों का शारीरिक विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में भी विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है। प्रोफेसर टडन ने ने कहा कि लड़कियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि श्री विनीत कुमार सिंह जी ने कहा कि विद्यालय को पढ़ाई के साथ ही साथ खेल को भी महत्व देना चाहिए जिससे बच्चे शारीरिक रूप से भी मजबूत हो सके।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री पंकज कुमार सिंह जी ने सभी विजई प्रतिभागियों को मेडल प्रदान करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री कनक हरि अग्रवाल को इस प्रकार के आयोजन करने की प्रशंसा की। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ निशि अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों के द्वारा मिले सहयोग के लिए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती रीता श्रीवास्तव, श्रीमती उषा मस्कारा, श्री आशीष छापड़िया श्रीमती सीमा छापड़िया, श्री शिवेंद्र पांडे, श्रीमती सरिता सिंह, श्री बृजेश राम त्रिपाठी, श्री विक्रमादित्य नारायण सिंह, श्रीमती सुधा मोदी, श्री अचिंत्य लाहिड़ी, श्री प्रवीण श्रीवास्तव, श्रीमती ललिता अग्रवाल व विद्यालय के सभी अभिभावक गण उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री कनक हरि अग्रवाल ने सभी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।






