गोरखपुर। जनपद गोरखपुर के थाना गोरखनाथ पुलिस ने महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है यह महिलाओं को लूट कर चकमा देकर आसानी से फरार हो जाती थी 16 सितंबर को एक बुजुर्ग महिला अपने घर मानीराम जाने के लिए धर्मशाला बाजार से ऑटो में बैठी और जैसे ही ऑटो गोरखनाथ ओवरब्रिज से नीचे से उतरा और गुरु गोरक्षनाथ कॉम्पेल्स के पास पहुँचा वहां पर पहले से मौजूद दो महिलाओं ने ऑटो रोक कर उसमें सवार हो गयी एक महिला ने बुजुर्ग का अपनी बातों में उलझा कर उनका पैर दबाने लगी वाले दुसरी महिला ने गले से सोने की चेन निकाल कर फरार हो गयी बुजुर्ग महिला ने घटना की जानकारी अपने बेटे की दिया। महिला के बेटे ने तत्काल इसकी सूचना गोरखनाथ थाने पर दी गोरखनाथ थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी अनुभव त्यागी को सूचित किया।
उच्चाधिकारियों के निर्देश और सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने मुकदमा दर्ज कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले महिलाओं की तलाश के लिए तेज़तर्रार टीम का गठन किया और जिसकी जिम्मेदारी चौकी प्रभारी नथमलपुर शैलेन्द्र कुमार मिश्र को दी गयी चौकी प्रभारी नथमलपुर शैलेंद्र कुमार मिश्र ने आदेश मिलते ही महिलाओं की तलाश में जुट गए मुखबीरो को सक्रिय किया सर्विलांस और सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज देखा और महज 24 घंटे के अंदर लूट की घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया पकड़ी गई महिलाओं में पहली महिला रवीना कुमारी पत्नी गुल्लू निवासिनी ग्राम बनजहरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर और दूसरी महिला रन्जू पत्नी पिंकू कुमार निवासी इमली महुआ थाना पवही जिला आजमगढ़ व वर्तमान पता ग्राम बनजहरा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर की है गोरखनाथ पुलिस ने इनके पास से महिला से लूटी गई सोने की चेन को भी बरामद कर लिया है पकड़ी गई महिलाएं सोने की लूटी हुई चेन को बेचने की फिराक में थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों महिलाओं को धरदबोचा।
गोरखनाथ पुलिस अभी जांच कर रही है कि और कहाँ कहाँ इनके द्वारा लूट की घटनाएँ की गई है इस बड़ी कामयाबी में थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा प्रभारी महिला उपनिरीक्षक हैप्पी सिंह, महिला कांस्टेबल रेनू देवी और कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार यादव ने भी अहम भूमिका निभाई।





