खजनी क्षेत्र में रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
खजनी गोरखपुर: खजनी क्षेत्र में सोमवार की मध्य रात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही आसमान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाएं बधाइयां गाने लगीं। मध्य रात्रि को विभिन्न मंदिरों, घरों और थाना में नंद के लाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेताब दिखे। झूले पर झूलते श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अलौकिक दर्शन पाकर भक्तजन निहाल हो गए।
जन्मोत्सव के तहत खजनी नगर के गायत्री चेतना केंद्र पर एवं घरों में देर रात तक भजन-कीर्तन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। तहसील क्षेत्र के हरनही,कटघर,उनवल में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। खजनी ब्लाक के साथ ही सभी धरो में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा-भाव से मनाया गया। खजनी में कान्हा के विभिन्न स्वरूपों की सजाई गई मनोहारी झांकियों को देखने के लिए परिसर में विविध प्रकार केसांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे ।कान्हा के जन्म लेते ही श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ ही आतिशबाजी व पटाखे छूटने शुरू हो गए।
यह भी पढ़ें…Gorakhpur:- कान्यकुब्ज मोदनवाल समाज द्वारा श्रावणी उज्जैनी पुजा कार्यक्रम संपन्न
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के रंगारंग प्रस्तुतियों के उपरांत भारतीय अटल सेना के स्थानीय कलाकारों ने अपने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना किया, वहीं बच्चों और युवाओं ने अपने-अपने घरों में कई मनोहारी झांकियों को सजाकर भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास से मनाया।






