मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गोरखपुर मे मृतक आश्रित महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी ने दिया लाखों-लाख की आर्थिक सहायता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मृतक आश्रित महिलाओं को मुख्यमंत्री  योगी ने दिया आर्थिक ’सहायता राशि सौंपी और भरोसा दिलाया कि दुख और संकट की हर परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी 

गोरखपुर 10 अगस्त । उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दो मृतक आश्रित महिलाओं को क्रमशः पांच और दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंपी और भरोसा दिलाया कि दुख और संकट की हर परिस्थिति में सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के बेलवाडाढ़ी निवासी धर्मात्मा सिंह के निधन के बाद परिवार को आर्थिक संबल की आवश्यकता को देखते हुए उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश सिंह को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

गोरखनाथ मंदिर में चेक देने के साथ मुख्यमंत्री ने परिवार का हाल जाना और आश्वस्त किया कि संकट में मदद करने में उनकी सरकार हमेशा तत्पर है। इस अवसर पर सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इसी तरह से शनिवार सुबह  महानगर के सूरजकुंड कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण अरुंधती मिश्रा को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया। श्रीमती अरुंधती के पति सिद्धार्थ शंकर मिश्र का निधन हो गया है और उन्हें मुख्यमंत्री की तरफ से यह धनराशि मृतक आश्रित सहायता के रूप में दी गई।  योगी ने उन्हें भी आश्वस्त किया कि दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढे…  Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में नागपंचमी पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया सीएम योगी ने, खेल अब भविष्य संवारने का भी सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री,

शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर बीमारी में इलाज के लिए वार्ड नम्बर ग्यारह पिपराइच निवासी चंदन जायसवाल पुत्र दयानंद जायसवाल को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराई गई है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment