ग्राम सचिव, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी,
पुरानी फोटो लगाकर भरी जा रही थी मनरेगा में हाजिरी,
गोरखपुर। जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक में बीते दिनों ब्लॉक के बेला, मीरपुर, फुलवरिया और उसका ग्राम में हो रहे मनरेगा के अंतर्गत भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित हुई इसके बाद हुए जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा रूपम सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी किया और इन गांवो का मस्टररोल भी जीरो कर दिया।
बड़ी कार्रवाई की सूचना मिलते ही ब्लॉक के अधिकारियों कर्मचारियों और विभिन्न ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार, गांव के जिम्मेदार मनमानी तरीके से फिर पुरानी फोटो अपलोड कर मजदूरों की हाजिरी एमएमएस ऐप पर भरी जा रही थी। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया मौके पर हुए कार्यों के भौतिक सत्यापन की मांग अधिकारियों से की थी। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों में मनरेगा के अलावा अन्य मद से हुए कार्य में भी भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी जांच संबंधित अधिकारियों को करना चाहिए।
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान डीसी मनरेगा सौरव श्रीवास्तव ने बताया की मामले को संज्ञान मे लिया गया है तथा संबंधित मनरेगा मेट सचिव और ब्लॉक स्तरीय मनरेगा सेल से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। पोर्टल पर फर्जी फोटो अपलोड करने वाले समस्त ग्राम पंचायत के मास्टर रोल को जीरो कर दिया गया है अगर भविष्य में इसकी या इस तरह के कारनामे की पुनरावृत्ति होती है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?






