Gorakhpur: नगर पंचायत बांसगांव में विकास के नाम पर बड़ा खेल, 30 मीटर के अंदर लगी हैं 30 लाइट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नगर पंचायत बांसगांव में विकास के नाम पर बड़ा खेल, 30 मीटर के अंदर लगी हैं 30 लाइट,

संजय कुमार सिंह

गोरखपुर। नगर पंचायत बांसगांव में विकास के नाम पर कैसे सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है इसका एक बड़ा उदाहरण बांसगांव हनुमान मंदिर रोड व खजनी मार्ग पर देखने को मिल रहा है।

बता दें कि यहां 30 मीटर की दूरी में 30 बिजली की लाइट लगाकर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। दो विद्युत पोल जिस पर लाइट लगी है उसकी दूरी मात्र एक मीटर से भी कम है और यहां 26 विद्युत पोल नीचे उपर लगे हैं। विकास के नाम पर किए गए इस खेल और सरकारी धन के दुरुपयोग का सबूत बांसगांव हनुमान मंदिर रोड व खजनी मार्ग पर साफ देखा जा सकता है।

यह भी पढे….लव जिहाद: जब असम की महिला M.L.A रुमीनाथ का ब्रेनवास करके बंग्लादेश भगा ले गया बंग्लादेशी युवक जैकी जाकिर, फिर मारपीट, शोषण-दमन, तलाक, शुद्धीकरण और अब जेल…?

सरकारी धन के दुरुपयोग की ये तो एक बानगी है। सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, उज्जवला योजना आदि योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को न मिलकर पहुंच वाले लोगों को ही मिल रहा है, वहीं अधिकतर जरूरतमंदों की स्थिति आज भी दयनीय है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment