अयोध्या में 30 घंटे दर्ज नहीं हुई गैंगरेप की FIR: जिस सपा नेता ने हैवानियत की, उसके घर में 2012 से चल रही थी पुलिस चौकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network ayodhya: अयोध्या में 30 घंटे दर्ज नहीं हुई गैंगरेप की FIR: जिस सपा नेता ने हैवानियत की, उसके घर में 2012 से चल रही थी पुलिस चौकी

अयोध्या में 16 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रेप के आरोपी सपा नेता के खिलाफ 30 घंटे तक सिर्फ इसलिए FIR नहीं लिखी गई, क्योंकि उसके घर में ही भदरसा चौकी 2012 से चल रही थी। मामला खुलने के बाद न सिर्फ सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ, बल्कि मंगलवार रात पूरी चौकी ही 3 किमी दूर भरत कुंड में शिफ्ट कर दी गई। अब मामला लखनऊ में DGP ऑफिस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि चौकी प्रभारी समेत कई पुलिस वालों के खिलाफ सख्त एक्शन हो सकता है।

रात करीब 11.30 बजे चौकी का सामान एक लोडर में भरा जा जा रहा था..?

चौकी के अंदर के कमरे पूरी तरह से खाली करा लिए गए थे।

75 दिन पहले रेप, 2 दिन पहले मां चौकी पहुंची,

रेप से जुड़ा मामला पूरा कलंदर क्षेत्र के एक गांव का है। 75 दिन पहले लड़की मजदूरी के बाद घर वापस आ रही थी। लड़की के बयान के मुताबिक, वह मोईन खान की बेकरी के सामने से गुजर रही थी। उन्होंने कहा – बेटी टोस्ट घर ले जाओ। मैं पहले उनकी दुकान पर आती-जाती रहती थी। इसलिए उस दिन भी चली गई।
मेरे जाते ही मोईन खान के नौकर राजू ने मुझे पकड़ लिया। चिल्ला न सकूं, इसलिए मुंह दबा दिया। वो दोनों मुझे दुकान के अंदर खींच ले गए। वहां मेरे साथ मोईन खान ने रेप किया। कुछ दूरी पर खड़ा राजू मोबाइल में वीडियो बना रहा था। जब सब कुछ हो गया। तब राजू ने मुझे मेरा ही अश्लील वीडियो दिखाया।
राजू ने भी मेरे साथ रेप किया। फिर दोनों ने मुझे धमकाया। कहा- बेटी ये वीडियो वायरल कर देंगे। तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी। इसके बाद मैं चुपचाप घर आ गई। किसी को इस बारे में नहीं बताया।

पेट होने में दर्द पर खुला गैंगरेप का राज

पीड़िता की मां ने कहा- इस घटना के 60 दिन बाद बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके पेट में दर्द उठने लगा। हम लोग जब बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चेकअप किया। हमें बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद बेटी ने रोते हुए पूरी बात बताई।

मां ने कहा- जब हम मोईन के पास गए। शिकायत की, तो उसने दवा कराने के लिए 2 हजार दिए। कहा- इलाज करा लो, बच्चा गिराने की दवा मिलती है। यह सब होता रहता है। जब हमने पूछा कि तुम्हारा नौकर राजू कहां है? मोईन ने कहा- वह हमारे यहां काम नहीं करता है।

पीड़िता की मां ने कहा- हम लोग गरीब घर के हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन लोगों ने बेटी के साथ गलत काम किया।

सोमवार को जब हिंदू संगठनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।

चौकी पर केस नहीं लिखा, हिंदू संगठन सड़क पर उतरे
लड़की की मां पहले शिकायत करने भदरसा चौकी गई थीं। लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। कई चक्कर काटने के बाद वह निराश होकर थाने पहुंची। थाना पुरा कलंदर के SHO को पूरी घटना बताई। उन्होंने तहरीर लिखवाकर मोईन खान और राजू के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी कराया।

इस बीच श्रीभरत हनुमान मिलन मंदिर पर भाजपा, निषाद पार्टी व हिंदू संगठनों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा व भदरसा के चौकी प्रभारी अखिलेश गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। लोग मोईद खान की गिरफ्तारी पर अड़े हुए थे। पुलिस के सामने आरोपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जब उन्हें बताया गया कि मोईन अरेस्ट हो चुका है, तब जाकर लोग शांत हुए।
पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह मामला हिंदू संगठन तक पहुंचने के बाद लोग सड़क पर आ गए। आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। एक तरफ प्रदर्शन हो रहे थे। दूसरी तरफ मोईन खान के घर में चल रही चौकी को शिफ्ट करने की तैयारी कर ली गई।
पुलिस ने मोईन खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट में उसके बयान दर्ज हुए हैं।
सपा सांसद का करीबी है मोईन खान

मोईद खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोईन की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। मेन रोड पर उसकी बेकरी शॉप है। उसके एक मकान में बैंक भी संचालित हो रहा है। इसके अलावा कई दुकानें भी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईन खान के घर में ही चल रही थी। अयोध्या सीओ

आशुतोष तिवारी ने कहा- गैंगरेप के मामले में FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप और पॉक्सो की धारा लगाई गई है। चौकी का ट्रांसफर होना सिर्फ एक संयोग है। यह प्रक्रिया पहले से प्रस्तावित थी।

यह भी पढे….पूर्वी यूपी के ब्राह्मण चेहरा पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी की मूर्ति के लिए बनाए गए चबूतरे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर किया ध्वस्त, पुरा मामला पढे…?

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप: नौकरी का झांसा देकर सपा नेता और नौकर ने दुष्कर्म किया, हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद गिरफ्तार

अयोध्या में नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सपा नेता ने उसे नौकरी का झांसा दिया। बाद में नौकर के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इस दौरान वीडियो बनाए और इसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया गया। लेकिन, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। तब उसने पूरी बात घर वालों को बता दी। ..bkl news network

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना..?

Leave a Comment