बलिया के नरही थाना कांड के फरार S.H.O पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया गोरखपुर मे किया सरेंडर..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बलिया के नरही थाना कांड के फरार एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर,

गोला गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के भरसी निवासी पन्नेलाल कन्नौजिया पुत्र स्व बेचई बलिया जिले के नरही थाना के एसएचओ पद पर कार्यरत रहे। 25 जुलाई को जींस टीशर्ट में एडीजी वाराणसी डीआईजी आजमगढ , बड़े पैमाने पर हो रही धन उगाही का पर्दाफाश करने के लिए एक योजना के तहत छापे मारी की थी। जिसमें एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया फरार चल रहे थे।

रविवार की सुबह करीब 8 बजे से ही बलिया एसओजी व स्थानीय पुलिस की टीम उनके पैतृक गांव पहुची और उनको सरेंडर करने का दबाव बनाने लगी करीब छः घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पन्नेलाल कन्नौजिया बाइक से घर पहुच कर एसओजी बलिया और गोला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

यह भी पढे…यूपी में नेता प्रतिपक्ष का एलान हो गया, अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पाण्‍डेय को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया, पिछड़ा-दलित वोटर नराज

सुत्रो की माने तो सुबह 8 बजे पहुची एसओजी टीम ने कन्नौजिया के पत्नी को उठाने लगी तब परिजन बेचैन हो कर पन्नेलाल से सम्पर्क किया। पन्नेलाल ने पुलिस टीम से अपने परिजन के फोन से बात कर कहा कि हमारे परिवार को नहीं उठाए हम कुछ देर में आकर आपके सामने सरेंडर कर रहे है। पुलिस टीम उनकी बात का भरोसा कर उनका इंतजार करती रही पन्नेलाल सायं करीब 2 :30 बजे एक बाइक से घर पहुच कर पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया। बलिया एसओजी टीम पन्नेलाल को अपनी गाड़ी में बैठा कर बलिया के लिए रवाना हो गई।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment