Bkl news network: UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राज्य परिवहन निगम की बस सेवा निःशुल्क रहेगी.
UP Police भर्ती परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए CM योगी का बड़ा तोहफा, लिया ये अहम फैसला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फाइल फोटो.
UP Police Constable Bharti 2024: उत्तर प्रदेश मे पिछले काफी समय से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी.
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रहेगी. अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार इसका लाभ ले सकते है, जिसके लिए बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों डाउनलोड करनी होगी तथा उसकी एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा.
पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान
परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी आप यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से ले सकते हैं. इस वेबसाइट से पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखों से लेकर फॉर्म्स और एडमिट कार्ड समेत तमाम जानकारियां ली जा सकती हैं.
आपको बता देने कि इसी साल 17-18 फ़रवरी को दो पालियों में पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी. लेकिन इस परीक्षा के बाद पेपर लीक की ख़बरें सामने आई, जिसके बाद अभ्यार्थियों ने राज्य स्तर पर इसका जमकर विरोध किया था.
अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बाद में इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने के बाद छह महीने के भीतर इस परीक्षा को दोबारा कराए जाने का ऐलान किया था. अगस्त महीने में छह महीने की समयावधि समाप्त हो रही है. जिसे देखते हुए समय से पहले ही परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है bkl news network






