मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में व्यापारियों एवं किसानों के समस्याओं को लेकर मिले एडवोकेट रामानन्द कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में व्यापारियों एवं किसानों के समस्याओं को लेकर मिले एडवोकेट रामानन्द कुमार

गोरखपुर। ओवर ब्रिज के मुद्दे पर एडवोकेट रामानंद कुमार, एडवोकेट कमल कांत यादव, कमलेश जायसवाल, सुजीत विश्वकर्मा, शिवब्रत यादव, गणेश जायसवाल, राजू अग्रहरि, सचिन गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, अनिल अग्रहरी आदि लोग मिलकर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिए। मुख्यमंत्री जी ने जिला अधिकारी श्री कृष्णा करुणेश जी को आदेश दिए कि ओवर ब्रिज वाले मुद्दा को जल्द से जल्द समाप्त करें ।एवं व्यापारियों को परेशान ना करें एवं मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी का मकान टूटने ना पाए ।

एडवोकेट रामानन्द कुमार
एडवोकेट रामानन्द कुमार

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर उन्होंने कहा कि हम लोगों का लगभग 140 मकान टूट जाएंगे और हम लोग बेघर हो जाएंगे हम लोगों का रोजी-रोटी इसी मकान से जुड़ा हुआ है। 140 मकान में कम से कम 120 घरों का चूल्हा मकान घर से ही चलता है जिसमें वह लोग मकान और दुकान दोनों चलाते हैं।

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश जी को आदेश दिए कि किसी को परेशान ने किया जाए एवं किसी का मकान टूटने ना पाए सबका मकान बचना चाहिए इस इस मुद्दे पर व्यापारियों का सहयोग हो क्योंकि अगर ओवरब्रिज बनता है तो कम से कम 140 मकान टूटेंगे ।जिससे काफी व्यापारियों का नुकसान होगा।

वही बाईपास वाले मुद्दे को लेकर एडवोकेट रामानंद कुमार एवं अन्य साथियों ने मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने ज्ञापन में मांग किया कि हम लोगों का शहरी क्षेत्र है तो शहरी क्षेत्र के सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाए एवं कुछ लोगों का जमीन 40 ढिसमिल अखबार में गजट किए गए हैं एवं 60 डिसमिल जमीन मौके पर भूमि अधिग्रहण किया गया है जो नियम की विपरीत है वही एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने आरोप लगाया मेरा जमीन लगभग 42 डिसमिल जमीन कब्जा किया गया है एवं 27 डिसमिल अखबार में गजट किया गया है एवं एडवोकेट रामानंद दाढ़ी वाले ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि मेरे जमीन के सामने आजादी के पहले से रोड है लेकिन हमको मुआवजा कृषि भूमि योग दिखा कर दिया गया है जो नियम के विपरीत है, एवं पुलिया के पूरब साइड में 30 फीट जमीन अधिग्रहण किया गया है एवं पश्चिम साइड में जहां मेरी जमीन है उसमें 60 फीट लिया गया है जो गलत है उन्होंने यह भी कहा कि हम किसानों को 2016 के सर्किल रेट से मुआवजा देना नियम के विपरीत है हम लोगों को 2024 के सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाना उचित होगा।

यह भी पढे….मूसलाधार बारिश के दिन भी फर्जी तरीके से हाजिरी चल रहा है मनरेगा कर्मीयो का, योगी जी के गृह जनपद में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार चरम पर,

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी दीपक कुमार अशोक कुमार गोपाल कुमार रामनारायण यादव श्री राम मद्धेशिया रूद्रेश मद्धेशिया सदानंद मद्धेशिया शिवशरण सिंह अर्जुन मद्धेशिया संतोष मद्धेशिया सैलाब चौधरी सुरेश चौधरी आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

आप लोग निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment