मूसलाधार बारिश के दिन भी फर्जी तरीके से हाजिरी चल रहा है मनरेगा कर्मीयो का, योगी जी के गृह जनपद में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार चरम पर,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

योगी जी के गृह जनपद में मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार चरम पर,

मूसलाधार बारिश के दौरान भी फर्जी तरीके से करवाया जा रहा मनरेगा कार्य,

खंड विकास अधिकारी खजनी द्वारा मांगा गया स्पष्टीकरण,

 राजकुमार आर्य की रिपोर्ट:-

 खजनी गोरखपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में भ्रष्टाचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है जिम्मेदारों द्वारा पुरानी फोटो से फोटो खींचकर हजारी लगाने का मामला प्रकाश में आया है ग्रामीणों की शिकायत पर उच्च अधिकारियों ने मामले को लिया संज्ञान जिम्मेदारों बीच मची हड़कंप मनरेगा कार्य में बड़े पैमाने पर हुई धांधली जिम्मेदारों द्वारा पुरानी फोटो को साइट पर अपलोड कर बरसात के दिनों में ज्यादा पैसा निकाल कर भ्रष्टाचार को और बढ़ावा दे रहे हैं और ऊपर बैठे जिम्मेदारों को भनक भी नहीं लग रही है ।

बताते चले कि खजनी ब्लाक की 18 ग्राम पंचायतों क्रमशः बदरा बैरियावीर उर्फ नकहा बसडीला बस्तियां भेउसा उर्फ बनकटा, बीगही, डोडों, गहना, कठईचा विन्दन, केवटली, खदहा देउर, मंझरिया, मऊधर मंगल पकर्घट, पिपरा गंगा , सोनारीरामचंद्र, सोपारा, टिकरिया नाथ सिंह में 03/07/2024 कुल 18 ग्राम पंचायत में 39 कार्यों पर 197 मस्टरोल में 1761 श्रमिकों की उपस्थित एन0एम0एम0एस0 के द्वारा पूरी मनरेगा साइट पर कार्य करते हुए लोगों की ऑनलाइन हाजिरी भी लगा दी है मजे की बात तो यह है कि मूसलाधार बारिश होते रही है जिससे मनरेगा कार्य दिखा रहे हैं जबकि पूरे दिन बारिश होता रहा है अब यह सवाल उठता है कि क्या ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर सरकार के जिम्मेदार उच्च अधिकारियों का हाथ है या कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे

यह भी पढे….बेवफा हुईं पत्नियां: पीएम आवास योजना की किस्त मिलते ही प्रेमी संग फरार

मनरेगा द्वारा कराए गए ऐसे दर्जनों कार्यों की जांच कराई जाए तो पंचायत मित्र के साथ प्रधान और के भी भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त पाए जाएंगे इस संबंध में खजनी वीडिओ ने 18 ग्राम पंचायत के प्रधानों से 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है ।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment