अंबेडकरनगर में पत्रकार पर गोली कांड में 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबेडकरनगर  में पत्रकार पर गोली कांड में 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज। Bkl news network

अंबेडकरनगर : थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी राजकुमार मौर्य को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर चार नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी ने घायल से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।

बृहस्पतिवार को शाम लगभग 6:30 बजे राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी राजकुमार मौर्या पदुमपुर बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। इस दौरान घर से लगभग पांच सौ मीटर पहले ही रास्ते में घात लगाए आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार लोगों ने उनकी बाइक को रोक ली और उन्हें गोली मार दी थी। गोली राजकुमार के बाएं पैर की जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।

Bkl news network advertisement

राजकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने राजकुमार के पुत्र विशाल की तहरीर पर बड़की पड़ौली के राधेश्याम, टंडवा भरतपुर के शिवम उर्फ सीताराम पांडेय, राजेसुल्तानपुर के विकास विश्वकर्मा और जयसिंहपुर के प्रभाकर तिवारी व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच विधायक त्रिभुवनदत्त ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की और संभव मदद का भरोसा दिलाया।
सीओ आलापुर रामबहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Bkl news network

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए 

Leave a Comment