Bkl news network कर्नाटक: पानी की समस्या से मुक्ति के लिए महिला ने खोद डाला 60 फुट गहरा कुआं
किसी ने सही कहा है कि आज की तारीख में महिलाएं पुरूषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। इसका एक उदाहरण देखने को मिला कर्नाटक के सिरसी में। यहां 51 साल की एक महिला ने पानी की कमी को देखते हुए 60 फुट गहरा कुआं खोद डाला। इस महिला का नाम गौरी एस नाईक है।
सिरसी के गणेश नगर में गौरी रहती है जहां पानी की कमी थी। साथ ही उनके पास इतना पैसा नहीं था कि कुआं खुदवा सके। ऐसी परिस्थिती में गौरी ने मन बना लिया कि वो खुद ही कुआं खोदेंगी। इस कुआं को खुदने में उन्हें काफी महनेत करनी पड़ी। जिसके तीन महीने बाद 60 फुट गहरा कुआं बनकर तैयार हुआ, जिसमें 7 फुट पानी है।
यह भी पढे….प्रदीप मिश्रा v/s श्री प्रेमानंद महाराज:- राधा रानी को लेकर विवाद एवं समाधान..?
इस काम को करने के लिए गौरी हर रोज 5 से 6 घंटे तक जमीन में चार फिट की तक खुदाई करती थी। गौरी ने बताया कि जब खुदाई पूरा होने वाला था, तो उन्होंने इसके लिए तीन अन्य महिलाओं की मदद ली थी।
वहीं, उन्होंने इसकी भनक भी किसी को नहीं पड़ने दी। गौरी अपने इस कारनामे की वजह से ‘लेडी भागीरथ’ के नाम जानी जाती हैं।

ये एक बच्चे की मां भी हैं और मजदूरी करके पूरे परिवार का खर्च चलाती है। इनके अपने घर के पास में 150 सुपारी, 15 कोकोनट और कुछ केले के पेड़ हैं जिसे इन्होंने ही लगाया है। Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?





