बिजली मिस्त्री ने की 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनेश चन्द्र मिश्र की रिपोर्ट:-
गोरखपुर।जनपद गोरखपुर के थाना सहजनवां क्षेत्र मे5 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला सहजनवां क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर बेटी के साथ रहती है। गर्मी अधिक होने पर महिला ने पंखा खरीदा था, जिसे लगाने के लिए शनिवार की रात को बिजली मिस्त्री को बुलाया था।।पंखा लगाने आए बिजली मिस्त्री ने घर में अकेली पाकर बच्ची के साथ गलत काम किया। शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देते हुए भाग निकला।
पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है। रविवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री नशे की हालत में आया और पंखा लगाने के दौरान कमरे में मौजूद पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर महिला पहुंची, तो आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी।
SP नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नेवास गांव के रहने वाले दिनेश कुमार उर्फ पिंटू के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।





