Bkl news network: Lucknow 8वें दिन भी अकबरनगर में गरजता रहा बुलडोजर आज धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से अतिक्रमण कर बसे अकबरनगर में आठवें दिन भी चला बुलडोजर…?
लखनऊ के कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे अकबरनगर में आठवें दिन भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
पिछले सात दिनों में अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को मैदान में तब्दील कर दिया गया है
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे अकबरनगर में आठवें दिन भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है. पिछले सात दिनों में अकबरनगर प्रथम और द्वितीय को मैदान में तब्दील कर दिया गया है. मंगलवार को मंदिरों और मस्जिदों को गिराने का काम किया जा रहा है. प्रशासन ने धार्मिक स्थलों को सबसे अंत में तोड़ने का फैसला किया था. गौरतलब है कि अब तक करीब 1800 अवैध मकानों को ढहाया जा चुका. अकबरनगर के निवासियों को पुनर्वास के लिए LDA की तरफ से फ्लैट दिए गए हैं. अब तक 1200 लोगों को उनके फ्लैट में शिफ्ट किया गया है,
हालांकि, लोगों की नाराजगी भी देखने को मिल रही है.लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही अकबरनगर में लखनऊ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन जारी है. अभी तक 27 बुलडोजर और 15 पोकलैंड मशीनों से अकबर नगर में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है. इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स की भी तैनाती की गई है. दरअसल, योगी सरकार कुकरैल नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाकर इको टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहती है. इसके लिए अकबरनगर में अवैध रूप से बने मॉल, शोरूम, गोदाम और आवासीय मकानों को ढहाया जा रहा है.सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई
ऐसा नहीं है कि अकबरनगर के लोगों ने अपने आशियाने को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई नहीं लड़ी. वे बुलडोजर एक्शन को रोकने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही लखनऊ विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई चल
डेमोलिशन ड्राइव के बीच राजनेताओं की तरफ से योगी सरकार पर एक समुदाय विशेष को टारगेट करने का आरोप लग रहा है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार मुसलमानों से बदला ले रही है. हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि कार्रवाई किसी के धर्म को देखकर नहीं की जा रही है. इसमें चाहे हिन्दू या मुस्लिम सभी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है,
बता दें कि अकबरनगर में 15 हजार लोग रह रहे थे, जिनमें से अधिकतर मुस्लिम बताए जा रहे हैं. Bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…






