चोरो का आतंक ,एक ही रात में तीन घरों में चोरी
खजनी गोरखपुर:- खजनी तहसील क्षेत्र में बेखौफ चोरो ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक ही गांव के तीन घरों में चोरी कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मुकद्दमा पंजिकृत कर मामले की जांच में जुटी।
सिकरीगंज क्षेत्र के भटियारी गांव में बीती रात चोरो ने सुधांशु पाण्डेय के घर का ताला तोड़ कर घर में रखा सामान सोने की अगूठी 3 पीस 2 पीस चेन, कान की बाली , मांग टिका, कमरबंद,नथुनी, झुमका, तथा 10 हजार रूपये नगद सहित लाखो का सामान चोरो ने उठा ले गए।
उसी गांव में उसी रात हरिराम तथा इन्नर यादव के वहा भी चोरो ने छत के रास्ते घर में घुसकर झुमका ,अगूठी , चेन, मांग टीका, हाथ पलानी , पायल, पावजेब, 35 हजार नगद सहित लाखो का जेवरात एक ही रात में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी कर फरार हो गए।चोरों ने तीन घरो को निशाना बनाया है।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ,डाक स्कायड टीम,सीओ खजनी तथा एसपीआर ने मौके पर पहुच कर मामले की जांच में जुट गई है।
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए….?





