कुशीनगर:- सपा उम्मीदवार पिन्टु सिंह ने जिला प्रशासन पर लगाया गम्भीर आरोप, बेवजह हमारे होटल पर छापेमारी कर रही है, जिला निर्वाचन विभाग की उड़न दस्ता टीम..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुशीनगर। जिला निर्वाचन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने गुरुवार की रात आठ बजे कुशीनगर स्थित लोटस होटल में छापेमारी की। इस होटल में सपा उम्मीदवार पिंटू सिंह सैथवार ठहरे हैं। टीम को पता चला था कि यहां भारी भीड़ जुटी है और लोगों को प्रलोभन दिए जाने का अंदेशा है।
सपा के लोगों का आरोप है कि बेवजह विपक्षी सत्ता का लाभ लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं।

अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद होटल में काफी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने प्रशासन को सूचना दी की दावत चल रही है, और रुपये बांटे जा रहा है। होटल पर टीम पहुंची तो काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढे…कुशीनगर: सैथवार-मल्ल “क्षत्रिय” समाज को “सपा मय” समाज बना दुंगा, रासपा अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार

धारा 144 का उल्लंघन मानते हुए उड़न दस्ता टीम ने कार्यवाही शुरू की। सभी वाहनों का नंबर नोट किया और कुछ लोगों की तलाशी भी ली। सपा समर्थकों के विरोध करने पर तलाशी बंद कर दी गयी। अधिकारियों ने भीड़ जुटने का कारण पूछा तो बताया गया कि वोटर लिस्ट बंट रहा है। कार्यकर्ता बूथों पर वोटर लिस्ट आदि पहुंचाने के निमित्त आए थे। सपा उम्मीदवार सिंह ने सरकार और प्रशासन पर चुनाव के अंतिम चरणों में उसे प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रचार समाप्त होने के बाद मैं होटल पर आ गया था।

यह भी पढे… लखनऊ: कुशीनगर: भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को अखिलेश ने दिया टिकट, अपराधिक नहीं क्रांतिकारी छवि के नेता है अजय कुमार अजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू, पढ़े कैसे किसी की छवि भाजपा मीडिया खराब करती है..?

वोटर लिस्ट आदि बांटे जाने का कार्यक्रम चल रहा था। प्रशासन ने बेवजह छापेमारी करके हमारे कार्यकर्ताओं को भगा दिया। लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। मैं इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा।

जनता इनके अत्याचार से त्रस्त है, मेरे साथ हर जाति वर्ग को देख कर BJP सांसद प्रत्याशी पुरा जिला प्रकाशन हमारे पिछे लगा दिया है, वह लोग डरा धमका कर चुनाव को प्रभावित करना चाहते है….?

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow करके नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ?

Leave a Comment