Gorakhpur:- गठबन्धन प्रत्याशी काजल निषाद के पक्ष में सपा के तमाम बड़े नेताओ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस…? पढे..किसने क्या कहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोरखपुर लोकसभा की इंडिया गठबन्धन की प्रत्याशी काजल निषाद के पक्ष में प्रेस वार्ता कर सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व विकास यादव ने कहा कि निषाद समाज सहित सभी समाज के लोग काजल निषाद को एक जून को वोट करने जा रहा है , काजल निषाद ने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि परम आदरणीय सर्व समाज और परम आदरणीय निषाद समाज से हाथ जोड़ कर निवेदन है की पहली तारीख को पहला बटन साईकिल का बटन दबा कर अपनी बहु, बेटी काजल निषाद को 1 जून मेरे जन्मदिन पर आशीर्वाद दें

मैं आप लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगी ।

इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी की गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी, काजल निषाद ने भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उनके सांसद रवि किशन कहते हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। महिलाओं की इज्जत करो। लेकिन सांसद खुद ही एक पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ घूम रहे हैं। अपनी दूसरी बेटी को दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब तो वह कहते हैं कि साधु बनकर हिमालय चले जाएंगे। जब उन्हें साधु बनकर हिमालय ही जाना था तो फिर चुनाव में उतरकर जनता को धोखा देने की क्या जरूरत थी। सांसारिक जीवन की क्या आवश्यकता। उन्होंने कहा कि वह बार-बार कहती हैं कि रवि किशन बाहरी वह गोरखपुर के मतदाता नहीं हैं। काजल निषाद गोरखपुर की बेटी है। गोरखपुर की मतदाता है। जबकि रवि किशन जौनपुर और मुंबई में जाकर वोट डालते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कुछ भी वादे किए थे वह सब झूठे निकले। न युवाओं को रोजगार मिला न ही लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आए। वह गांवों को गोद नहीं लिए। स्मार्ट सिटी बनवा नहीं पाए। मेट्रो आज तक चला नहीं पाए। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। वह गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान काजल ने कहा कि डॉक्टर संजय निषाद उनके ससुर हैं। वह उनकी बहुरियां हैं। वह उन्हें जिता रहे हैं वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 400 पार का मतलब बीजेपी यह कहती है कि महंगाई में हर सामान का रेट 400 से पार होगा।

काजल निषाद ने इस दौरान यह भी कहा कि 14 साल में भगवान राम का वनवास खत्म हो गया था। तो इस बार गोरखपुर की जनता को उनके 14 साल के संघर्ष का परिणाम अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत में बदल देने का मौका है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने भी इस दौरान चुनाव में प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाया है। और कहा है कि मुख्यमंत्री का जो रोड शो निकला था उसमें सभी सरकारी स्थान पर पार्टी प्रत्याशी समेत पीएम मोदी और सीएम योगी के बैनर, पोस्टर, होर्डिग लगाए गए थे। प्रशासन को आखिरकार यह सब कुछ क्यों नहीं दिखाई दिया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को इसकी शिकायत किया है। उन्होंने कहां है कि विरोधी दल के नेताओं के साथ प्रशासन दोहरा रवैया अपना रहा है।

वहीं समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी राजनीतिक और भारतीय जनता पार्टी की नैया को डूबने का अंदाजा हो गया है। इसी लिए वह चुनाव परिणाम से पहले ही साधना और डूबते सूरज को देखने कन्या कुमारी पहुंच रहे हैं। राम मूर्ति गुरुवार को गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार देश में न तो भाजपा की सरकार बनने जाने जा रही है और न ही मोदी का जादू चलने जा रहा है।

इंडी गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगा और केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में 60 सीटों पर इंडी गठबंधन चुनाव जीतने में सफल होगा। भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों में सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार गोरखपुर संसदीय सीट पर भी बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। जो लोग लंबे समय से बीजेपी के साथ थे वह इंडी गठबंधन के साथ इस चुनाव में है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी गांव में जाकर इसका आंकलन कोई भी बड़ी आसानी से कर सकता है। पिछड़ी और दलित जाति के अलावा ब्राहमण भी इंडी गठबंधन की प्रत्याशी काजल निषाद को वोट करने जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर का चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। गठबंधन 2018 के लोक सभा चुनाव परिणाम की पुनरावृति करने जा रहा है। यहां की पांच विधानसभा सीटों में चार में गठबंधन बड़े अंतर से आगे है। सिर्फ एक विधानसभा सीट शहर जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक है वहां पर अभी कांटे की लड़ाई चल रही है। जो वोटिंग आते-आते गठबंधन के पक्ष में आ जाएगी ऐसा उम्मीद दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में युवाओं को बेरोजगारी से जूझना पड़ा है, और एक जाति विशेष के लोगों ने मिलकर भ्रष्टाचार फैलाया है, अपराध की दुनिया में अपना झंडा बुलंद किया है, ऐसे लोगों से जनता आजिज आ चुकी है। जिसे देखते हुए इस बार कहा जा सकता है कि परिणाम गठबंधन के ही पाले में जा रहा है।

यह भी पढे….गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा मे 18 हजार पुलिस और सशस्त्र बल के जवान 37 लाख मतदाताओं का कराएंगे मतदान_एसएसपी

पूर्व मंत्री ने कहा यही नहीं गठबंधन अयोध्या की लोक सभा सीट भी इस बार जीतने जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर, बांसगांव, देवरिया, अंबेडकर नगर, बलिया, आजमगढ जैसी प्रमुख सीट भी गठबंधन के खाते में आयेगी। बीजेपी गठबंधन 400 पार नहीं बल्कि इंडी गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीतने जा रहा हैं।

वहीं इसी मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण मय नंदा ने कहा कि बीजेपी सत्ता में वापसी नहीं करने वाली। यह मोदी-योगी, शाह सबको पता चल चुका है। छठे चरण का चुनाव तक यह तय हो चुका है। सातवें चरण मे गठबंधन गोरखपुर समेत पूर्वांचल की सभी सीटें जीत रहा है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना….?

नवनीत सिंह की रिपोर्ट:-

Leave a Comment