PM मोदी की संपत्ति 2014 मे 1.65 करोड़ थी, जो 2024 मे बढ़कर 3.02 करोड़ हो गई, आखिर कैसे हुआ नरेन्द्र मोदी की सम्पत्ती मे लगभग तीन गुना की बढ़ोत्तरी..?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bkl news network varansi : PM मोदी की संपत्ति 5 साल में कितनी ?

2024 के लोकसभा चुनाव के एफिडेविट के मुताबिक, पीएम मोदी ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 3 लाख 33 हजार 179 रुपये का इनकम टैक्स भरा है.

Bkl news network ADVERTISEMENT
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को वाराणसी से परचा भरा…?  पीएम मोदी ने नामांकन के दौरान हलफनामा के जरिए अपने शिक्षा, संपत्ति सहित तमाम जानकारी दी है. पीएम मोदी ने अपने पिछले 5 साल के इनकम का भी ब्योरा दिया है…?

2018-19 में उनकी आय 11,14,230 थी. 2019-20 में 17,20,760, 2020-21 में 17,07,930 , 2021-22 में 15,41,870 हो गयी तो वहीं 2022-23 में प्रधानमंत्री को 23,56,080 रुपये का इनकम हुआ. पीएम मोदी की ओर से दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनकी चल संपत्ति में 2014 और 2019 के बीच 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी.

प्रधानमंत्री की संपत्ति में कितनी बढ़ोतरी हुई?

2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति 1.65 करोड़ रुपए दिखायी थी. वहीं साल 2019 के चुनाव में यह बढ़कर 2.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. 2024 में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति बढ़कर 3.02 करोड़ रुपए हो चुकी है.

गवर्नमेंट सैलरी है इनकम की सोर्स

एफिडेविट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इनकम का प्राइमरी सोर्स उनकी गवर्नमेंट सैलरी और उनकी सेविंग्स पर मिला इंटरेस्ट है. 2024 के एफिडेविट के मुताबिक, पीएम मोदी ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 3 लाख 33 हजार 179 रुपये का इनकम टैक्स भरा है.

पीएम मोदी के पास है 38,750 रुपये कैश

पीएम नरेंद्र मोदी ने एफिडेविट में जानकारी दी कि 31 मार्च 2019 तक उनके पास 38,750 रुपये कैश फॉर्म में थे. मोदी के बैंक में 4,143 रुपये जमा हैं. जबकि 2014 में दाखिल किए गए एफिडेविट के मुताबिक, पीएम मोदी के पास 32700 रुपये कैश, 26.05 लाख रुपये का बैंक बैलेंस और 32.48 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट थी.

यह भी पढे…?  प्रधानमंत्री “नरेंद्र मोदी “का एक अनोखा जीवन परिचय, यह भी पढे..?

Bkl news network प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1967 में गुजरात बोर्ड से एसएससी किया था. 1978 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी. तो वहीं 1983 में गुजरात युनिवर्सिटी से पीएम मोदी ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी..?

यह भी पढे….? आज काशी कोतवाल बाबा काल भैरव से अनुमति लेकर नामांकन करेंगे मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत करीब 12 मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए…?

Leave a Comment