Gorakhpur news: क्षत्रियों पर हुए हमले और फर्जी sc.st मामला को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने SSP gorakhpur से की मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्षत्रियों पर हुए हमले को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एसएसपी से की मुलाकात

-एसएसपी ने एसपी दक्षिणी को मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने के दिए निर्देश

गोरखपुर। थाना गगहा अन्तर्गत ग्रामसभा ठठौली में आनन्द प्रकाश सिंह बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के घर पर पासवान परिवार के द्वारा तोड़-फोड़ एवं मारपीट तथा थाना गोला ग्राम बारानगर में विशाल सिंह के ऊपर अनुसूचित जाति द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने एसएसपी गोरखपुर से मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने तथा एससीएसटी एक्ट हटाए जाने की मांग की है।

संगठन द्वारा एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि यह मामला हमारे संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संज्ञान में आया है कि क्षत्रिय समाज के लोगों को लक्ष्य करके राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में राजनीतिक पार्टीयों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और फर्जी मुकदमों में एससीएसटी एक्ट के तहत फँसाया जा रहा है जो उचित नहीं है। इन दोनों घटनाओं का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा संज्ञान लिया गया तो पता चला कि दोनों घटनाओं में मारपीट हमारे क्षत्रिय भाईयों के साथ ही हुई है।

संगठन द्वारा मांग की गई है कि इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाये।

बता दें कि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने क्षत्रिय महासभा की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी दक्षिणी को मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस संगठन के और न्युज यहा क्लिक कर के पढे…?गोरखपुर और बांसगांव मे मनाई गई महाराणा प्रताप की 484वी जयन्ती, सांसद रविकिशन ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साथ गोरखपुर रेलवे-स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप चौक पर किया माल्यार्पण, राजकीय अवकाश का किया मांग

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, जिलाध्यक्ष लालू सिंह, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मुकेश सिंह, प्रदेश महामंत्री आलोक सिंह बिसेन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला संरक्षक सीपी सिंह सहित संगठन के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए ना…?

Leave a Comment