इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही खुल जाएगा नौकरी का पिटारा : काजल
नवनीत सिंह की रिपोर्ट:-
खजनी। गोरखपुर लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद रविवार को रोड सो पर निकली। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के आशापार चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा उम्मीदवार ने कहा भाजपा सरकार राशन दे रही है, शासन नहीं। आज युवा रोजगार के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के नाम पर फिसड्डी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि 1 जून को साइकिल पर बटन दबाकर सपा को भारी मतों से विजय बनाए। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही नौकरी का पिटारा खुल जाएगा। वह पूर्व चेयरमैन राममिलन सिंह यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही 30 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी। वह अभी 15 अगस्त के पहले। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपने रिश्तेदारों का करोड़ों का कर्ज माफ किया तो इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ होगा।
रोड शो के दौरान लोकसभा प्रत्याशी का जगह-जगह जनता जनार्दन ने स्वागत किया। खजनी विकासखंड क्षेत्र के सतुआभार नैपुरा चौराहे पर सतुआभार निवासी राम उजागीर दुबे, ग्राम प्रधान सतुआभार धूपई प्रसाद अपने समर्थकों के साथ काजल निषाद का स्वागत किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी काजल ने राम उजागीर दुबे और उनके समर्थकों से जीत का आशीर्वाद मांगा।
आगे चलकर मथौली, बिगड़ी, टिकरिया नाथ सिंह होते हुए आशा पर चौराहा पहुंची। जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। वहां से रामपुरवां बिहारी बुजुर्ग, साखडाड़ पांडेय, महिलांवर होते हुए खजनी निकल गई। लोकसभा प्रत्याशी के साथ सैकड़ो सपा कार्यकर्ता रहे।
वही काजल निषाद के सामने चुनाव लड रहे सासंद रविकिशन भी जगह-जगह नुक्कड सभा कर रहे है और मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल मे हुए विकास कार्यो का गिनती करा रहे है.
गोरखपुर की जनता से बात करने पर पता चल रहा है की मुकाबला बहुत ही दिलचस्प होने वाला है, क्यो की निषाद वोटर गोरखपुर मे BJP से नाराज चल रहे है, वही इसका पुरा फायदा समाजवादी पार्टी को मिलता दिख रहा है, क्यो की काजल निषाद खुद निषाद समाज से आती है
आप निचे घंटी पर क्लिक करके notifications ऑन कर दिजीए..?





