शहीद दिवस पर याद आए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा हरिप्रसाद मल्ल
बड़हलगंज : ब्लाक के नरहरपुर स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा हरिप्रसाद मल्ल कि शहीद दिवस पर शुक्रवार की रात लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग महापुरुषों को भूलते जा रहे हैं। जो ठीक नहीं हैं। हमें महापुरुषों को याद कर उनके दिखाए गये पदचिंहों पर चलने की आवश्यकता है। योगी सरकार ने राजा साहब के ध्वस्त किले को पर्यटन स्थल बनाने हेतु साढ़े चार करोड़ रूपया आवंटित किया है। जिससे इस किले को संरक्षित कर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। किला संरक्षित हो जाने से यहां दूर दूर से लोग घूमने आएंगे। जिससे यहां के लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट बीरबहादुर चंद ने कहा कि 162 वर्ष तक इस शहीद स्थल पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। गोरखपुर गजेटियर पढ़ने के बाद हमें इस स्थल की जानकारी हुई तब से इस स्थल को ऐतिहासिक स्थल घोषित कराने की शपथ ली। इस वर्ष योगी सरकार द्वारा किले को पर्यटन स्थल बनाने हेतु धन अवमुक्त किया गया है। जिसके लिए सरकार को पूरे क्षेत्र की तरफ से धन्यवाद देता हूं। अध्यक्षता करते हुए अतुल सिंह ने कहा कि राजा हरिप्रसाद मल्ल के लिए अपना देश व मिट्टी प्रिय थी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, ज्योतिनारायन सिंह, हृदयशंकर सिंह, कैप्टन हरेंद्र सिंह, डा. विपिन शाही, प्रभंजन पांडेय, वेदप्रकाश त्रिपाठी, विनोद शाही, रामाज्ञा तिवारी, नितिन सिंह आदि मौजूद रहे।
निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए
गोरखपुर राजकुमार आर्य की रिपोर्ट:-





