Bkl news network ADVERTISEMENT
दिल्ली: भारत की आबादी में 8% घट गए हिंदू, जानिए 65 साल में कितनी बढ़ गई मुसलमानों की हिस्सेदारी?
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की एक स्टडी में पाया है कि 1950 और 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.8% घट गई है. जबकि भारत की जनसंख्या में अल्पसंख्यक समूहों की हिस्सेदारी बढ़ गई है. इसी तरह, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी बहुसंख्यक आबादी वाले मुसलमानों की हिस्सेदारी बढ़ी
सरकारी पैनल ने जनसंख्या को लेकर 65 साल की स्टडी की है.
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की एक स्टडी से पता चला है कि भारत में 65 साल के दम्यान हिंदुओं की आबादी घट गई है. देश में 1950 और 2015 के बीच बहुसंख्यक धर्म वाले हिंदुओं की आबादी 7.8% घट गई है. जबकि कई पड़ोसी देशों में बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
स्टडी के मुताबिक, भारत में हिंदू आबादी कम हो गई है. जबकि मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सिखों समेत अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी बढ़ गई है. हालांकि, इस अवधि में जैन और पारसियों की संख्या में कमी आई है. 1950 और 2015 के बीच भारत में मुस्लिम आबादी में 43.15% की बढ़ोतरी हुई है. ईसाइयों में 5.38%, सिखों में 6.58% और बौद्धों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है..? bkl news network
पहले 9.84% मुसलमान थे, अब 14.09% हो गए
स्टडी के अनुसार, 1950 में भारत की जनसंख्या में हिंदुओं की हिस्सेदारी 84% थी. 2015 तक यह घटकर 78% हो गई है. इसी अवधि में मुसलमानों की हिस्सेदारी 9.84% से बढ़कर 14.09% हो गई है. म्यांमार के बाद भारत अपने पड़ोसी देशों में दूसरे नंबर पर है, जिसकी बहुसंख्यक आबादी में कमी आई है..?
म्यांमार में 10% और भारत में 7.8% बहुसंख्यक आबादी घटी है. भारत के अलावा नेपाल में बहुसंख्यक समुदाय (हिंदू) की आबादी में 3.6% की गिरावट देखी गई..?,
bkl news network
आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए





