Gorakhpur breaking news: एक ही रात मे 4 घरो मे लगभग 80 लाख की चोरी, इतनी बड़ी घटना सुन पुलिस भी हैरान-परेशान, पढ़िए क्या-कुछ है मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक ही रात में चोरों ने खंगाले चार मकान पुलिस को दिया चुनौती

घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना नगदी व लाखों रुपए का गहनों पर किया हाथ साफ घटना के बाद बिलखता परिवार ,जीवन भर कमाई उठा ले गए चोर

रिपोर्टर- संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर

खजनी थानां क्षेत्र ग्राम सभा रुद्रपुर चोरों ने भीषण चोरी का अंजाम दे दिया है लगभग 50 लाख के जेवरात सहित एक लाख कैश उड़ा ले गए चोरी की घटनओ से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार खजनी क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी चन्द्र भूषण त्रिपाठी उर्फ रामधनी के घर में चोरो ने बीती रात भीषण चोरी का अंजाम दिए है ,पीड़ित परिवार के मुताबीत चोर लगभग 50 लाख के महंगे जेवरात सहित एक लाख नगद राशि उड़ा ले गए ,घर के मुखिया चंद्रभूषण राम त्रिपाठी ने बताया दीवार पर लगा लोहे के कटीले तार को काटकर अंदर घुसे और मेरा पूरा परिवार सो रहा था अलमारी व पेटी में रखें मेरी पत्नी व दोनो बहु के सभी पुस्तैनी जेवर भागवत कराने के लिए एक लाख नगद नई नोट रखा था सब जेवर सहित नगद चोरी हो गई।

दूसरा चोरी का घटना

ग्राम सभा रुद्रपुर के टोला गायघाट में उपेंद्र यादव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।

उपेंद्र यादव ने बताया रात लगभग 1 बजे मैं और मेरी पत्नी रात में सो रहे थे और मेरे मुंह पर नशीली स्प्रे मारे जो सुबह तक इसका असर रहा और मेरे कमरे में घुसकर लगभग पांच लाख रुपये का गहना व तीस हजार रुपए चुरा ले गए घर के बगल के खेत में सभी सामान बिखरा मिला जिसमें से सभी सोने के और चांदी के समान गायब मिले

तीसरी चोरी की घटना

ग्राम सभा सरया तिवारी के रहने वाले रामसनेही ने बताया चार कमरे का ताला काट कर लगभग एक लाख रुपए के गहने व बीस हजार रुपये चुरा ले गए मेरे जीवन भर की कमाई थी।

चौथी चोरी की घटना

सुदर्शन शुक्ला उर्फ चंचल ग्राम सभा कोठा भरवलिया के निवासी ने बताया की रात में हम सभी लोग घर पर सो रहे थे और हमारे घर में रखा मेरी बीवी और सास के लाखों रुपए गहनें चोरी हो गए।

चोरी होने के चारों स्थान पर खजनी थाना प्रभारी गौरव राव कनौजिया के सूचना पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल को खंगाला नहीं मिली कोई सफलता एक ही रात में चोरों ने चार घरों में चोरी कर लाखों रुपए के गहनों व नगदी पर हाथ साफ किया खजनी पुलिस को दी खुलेआम चुनौती अब देखना है कि खजनी पुलिस कब तक करती है पर्दाफाश

यह भी पढे..जंयन्ती विषेश: आज रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का अवतरण दिवस है, प्रस्तुत है उनके भाषण की कुछ अंश, ‘महर्षि दयानन्द को न राष्ट्रकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की भाव-भरित श्रद्धांजलि’

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जितेंद्र कुमार ने बताया इस चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

क्षेत्राधिकार खजनी ओंकार दत्त तिवारी ने बताया की टीम बना कर लगा दी गई है जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

खजनी पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज की गई।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए

किसी भी प्रकार का न्युज,  आर्टिकल,  और विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे…? +916386712236

Leave a Comment