लखनऊ: कर्मचारी कैशलेश इलाज मे अस्पतालों द्वारा की जा रही लापरवाही के विरोध में CMO से मिले राज्यकर्मी– रूपेश 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कर्मचारी कैशलेश इलाज मे अस्पतालों द्वारा की जा रही लापरवाही के विरोध में सीएमओ से मिले राज्यकर्मी– रूपेश

आचार संहिता समाप्त होने के बाद मा० मुख्यमंत्री जी को समस्याओं से अवगत कराएगा परिषद– मदन मुरारी शुक्ल 

गोरखपुर 06 मई पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस कार्ड के माध्यम से जिले के कर्मचारियों/पेंशनरों व उनके परिजनों का हो रहे इलाज में अस्पतालों द्वारा की जा रही लापरवाही के विरोध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर से मुलाकात का समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।

यहां बताते चने की सिंचाई विभाग से सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी श्री गिरीश नारायण श्रीवास्तव जी फातिमा अस्पताल में इलाज कर रहे थे अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया की 5 दिन एडमिट होने के बाद ही कैशलेस इलाज कार्ड का लाभ मिलेगा। जबकि कैशलेस इलाज के गाइडलाइन में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं बताई गई है।

इस संबंध में श्री गिरीश नारायण श्रीवास्तव ने दिनांक 30 मार्च 2024 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित और अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को पृष्टांकित एक रजिस्टर्ड प्रार्थना पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर को भेजा था, इसी प्रकार की कई अन्य शिकायतें भी परिषद को प्राप्त हुई थी इसके संबंध में आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सीएमओ से मिलकर अपनी बात रखी सीएमओ के निर्देश पर कैशलेश की व्यवस्था देख रहे डा० ए० के० सिंह ने फातिमा अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर जवाब मांगने,तथा उक्त जवाब से परिषद को अवगत कराने का आश्वासन दिया ।

यह भी पढे.. गोरखपुर न्युज: डंपर की चपेट मे आने से एक की मौत, दुसरा घायल

इसके संबंध में रूपेश कुमार श्रीवास्तव और मदन मुरारी शुक्ला ने बताया कि इस ज्ञापन के बाद भी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आचार संहिता समाप्त होने के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर इसकी शिकायत करेगा।

प्रतिनिधिमंडल में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, अनूप कुमार, दिनेश शुक्ल, वरुण वर्मा बैरागी बंटी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

रूपेश कुमार श्रीवास्तव – अध्यक्ष- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए 

Leave a Comment