गोरखपुर न्युज: डंपर की चपेट मे आने से एक की मौत, दुसरा घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डंपर के चपेट में आने से एक की मौत ,दूसरा घायल

राजकुमार आर्य
खजनी गोरखपुर

खजनी तहसील क्षेत्र के कम्हरिया घाट पुल के पास बाइक सवार की पानी वाले डंपर के चपेट में आने से एक बाइक चालक की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करखिया थाना रौनापार
आजमगढ़ निवासी छांगुर निषाद पुत्र खरपत्ति निषाद 28 वर्ष अपनी स्प्लेंडर बाइक से शाम को बुढ़नपुर से बेलघाट के चनगहाँ रिश्तेदारी में जा रहे थे।

रिश्तेदारी में किसी का ब्रह्म भोज था वही उनके साथ गांव का एक साथी भी था।अभी वह कम्हरिया घाट पुल के आगे ही बढ़े थे कि पीछे से आ रही पानी की एक डंपर ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे छांगुर की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। व साथी घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए

Leave a Comment