गोरखपुर: लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित, अश्विनी सिंह 1 वोट से चुनाव हारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लेखपाल संघ के चुनाव में गगन जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

लाल बहादुर पांडेय की रिपोर्ट:

खजनी। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील कार्यकारिणी के विभिन्न पदों को चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर गगन जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंदी अश्वनी सिंह को 01 मत से हरा कर जीत हासिल की।

गगन जायसवाल को जहां 31 मत मिले, वहीं अश्वनी सिंह को 30 मत मिले। एक वोट इनवैलिड रहा। उपाध्यक्ष पद के लिये अनुराग राय निर्विरोध निर्वाचित हुये। मंत्री में हर्षित सिंह 38 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी मनु उपाध्याय को 16 मतों से हरा दिया।

मनु को 22 मत मिले, दो वोट इनवैलिड रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेश भारतीय, उप मंत्री रामनरायन कन्नोजिया, आडिटर सतीश सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव निर्विरोध चुने गये। विजयी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

यह भी पढे…..Gorakhpur news; मुकदमें में मृतक बतायी गयी दो सगी बहनों को, गोरखपुर पुलिस ने जीवित बरामद किया

बताते चलें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 4:30 बजे तक चला, 5:00 बजे से गणना शुरू हुई 5:30 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। यह जानकारी अमन अग्रहरि ने दी है।

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए 

Leave a Comment