गोरखपुर खजनी; लोग सोते रहे, चोर उड़ा ले गए, नकदी व सोना, एक हफ्ते के अंदर पांचवीं घटना, खजनी पुलिस को चुनौती देते रहते हैं चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ब्रेकिंग न्यूज़ खजनी गोरखपुर

खजनी में चोरों का आतंक

नगदी समेत लाखो के गहने चोरी

राजकुमार आर्य
ख़ज़नी गोरखपुर

खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सतुआभार चौराहा स्थित पंकजधर द्विवेदी के मकान में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने ताला ताला तोड़ कर सिलाई मशीन, बीस हजार नगदी समेत लाखो के गहने उड़ा ले गये। घटना की जानकारी सुबह गृहस्वामी के जागने पर हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी। ग्रामीणों ने बताया की एक माह के भीतर चार चोरियां होने से लोग दहशत में हैं।और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बताते चलें कि सतुआभार चौराहा से बिहारी बुजुर्ग -धाधूपार रोड से सटे पंकज धर द्विवेदी का मकान है। परिवार के लोग भोजन के बाद रात में सो गये।

देर रात दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ताला तोड़ कर बक्सा लगभग 200 मीटर दूर उठा ले गये। बक्से का तोला तोड़ उसमे बीस हजार नगदी समेत लाखो के गहने व कीमती सामान उठा ले गये। वही कन्हैया के घर मे भी चोरो ने तीन हजार नकदी सहित कीमती सामान चुराया और इसके बाद डाग स्क्वायड भी मौके पर आया यदि हल्की चोरी होती तो डाग स्क्वायड मगाँने की आवश्यकता नही होती जो अधिकारियो द्वारा निर्देश के बाद जाँच की गयी चोरो के आतंक से गाँव व कस्बा के लोग काफी भयभीत है और उनका कहना है कि पुलिस की रात्रिगस्त की पोल चोरो ने लगातार चोरी करके खोल दी है।

परन्तु हल्का दरोगा विवेक चतुर्वेदी ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग 10 से 15 हजार के गहने गये होंगे। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट टीम एवं डाक स्क्वायड टीम आई थी। चोरों द्वारा फेके गए कुछ सामान का सेंपल ले गयी। पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

– एक हफ्ते के अंदर पांचवीं घटना

– खजनी पुलिस को चुनौती देते रहते हैं चोर

– क्षेत्र में हल्का दरोगा हल्का सिपाही करते हैं गस्त, फिर भी चोरी की घटनाएं

यह भी पढे…आध्यात्मिक विषय: त्रैतवाद सिध्दांत, क्या ईश्वर जिव और प्रकृति तीन ही अनादि तत्व है, “ब्रह्मांड मे” पढे क्या-कुछ कहता है वैदिक दर्शन

भारत की लगाम न्युज,  bharat ki lagam news,  bkl news network advertisement 

यह भी पढे…Gorakhpur news; सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

आप निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर के नोटीफिकेशन ऑन कर दिजीए 

Leave a Comment