PM नरेन्द्र मोदी के बयान पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में किया शिकायत, पढे क्या-कुछ है मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली : bkl news network मोदी के बयान पर कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत, अमित शाह ने पूछा- क्या उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात नहीं?कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो वहीं बीजेपी पीएम मोदी के बयान को प्रचारित कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान को लेकर मुस्लिमों पर टिप्पणी की थी। अब इस पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो वहीं बीजेपी पीएम मोदी के बयान को प्रचारित कर रही है। अब कांग्रेस ने पीएम मोदी की शिकायत चुनाव आयोग से कर दी है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंह और गुरदीप सिंह सप्पल चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंचे।अभिषेक मनु सिंघवी ने चुनाव आयोग का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारी बातें सुन ली है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से 17 शिकायतें हैं। आयोग को चाहिए कि वो फौरन एक्शन ले। देश के पीएम का हम आदर करते हैं।

पीएम के बयान पर आयोग तुरंत एक्शन ले। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दिया गया पीएम का बयान भद्दा है। बयान में एक समुदाय और धर्म का नाम लिया गया है। बयान में समुदाय या धर्म को घुसपैठियों के साथ जोड़ा गया है।

Bkl news network advertisement

इसके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। शाह ने पूछा कि घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसलिए चिढ़ गई है क्योंकि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सभी की संपत्ति का सर्वेक्षण किया जाएगा। पीएम मोदी ने कल कहा था कि सर्वेक्षण क्यों करना है? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर पीएम मोदी से सवाल कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों और दलितों का नहीं।”अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सबकी संपत्ति का सर्वे कराने को कहा है। देशभर के मठ, मंदिर और सबकी संपत्ति पर कांग्रेस की नजर है। ये पैसा कहां जाने वाला है?

bkl news network advertisement

Leave a Comment