“डायनासोर” की तरह कांग्रेस पार्टी विलुप्त होने की कगार पर,,, राजनाथ सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“Bkl news network” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह है राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची पार्टी राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला।
राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी बुढ़ी हो गई है, इसलिए वह पहाड़ नहीं चढ़ सकती है।

Bkl news network advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर रोज नया ड्रामा हो रहा है। रोज कोई न कोई नेता कांग्रेस का पार्टी का हाथ छोड़ रहा है। सबको पता है कि भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। कांग्रेस का हाल बिग बॉस की तरह हो गया है, जिसमें रोज ड्रामा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहता है, लेकिन सम्मान के साथ। हमें कोई आंख दिएगा, तो उसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। Bkl news network advertisement राजनाथ सिंह ने गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता है। हमारी ही सरकार है, जिसने पूर्व सैनिकों की मांग को मानते हुए वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी दी। Bkl news network बलूनी के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप गढवाल सीट से सिर्फ एक सांसद का ही चुनाव नहीं कर रहे हैं, बाकी तो आगे आप सब समझते ही हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासन काल में हुए घोटालों का जिक्र कर कहा कि दस साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चलाई, लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी दाग इस सरकार पर नहीं लगा bkl news network

Leave a Comment