गोरखपुर: बांसगांव थाना के ग्राम कोहटारूप व बगही गांव के पुर्व महिला प्रधान और विडिओ वृजानंद यादव 54 लाख के शौचालय हेराफेरी मे गये जेल, पढे क्या है पुरा मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गबन के आरोपी वीडियो व महिला प्रधान गयी जेल

बांसगांव ब्लाक के ग्राम कोहटारूप व बगही का है मामला

बांसगांव:  विकास खंड बांसगांव के ग्राम पंचायत कोहटारूप में शौचालय निर्माण के लिए आवंटित धनराशि में से करीब 30 लाख रूपये का बंदरबाट करने के आरोपी एक वीडियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

मालूम हो कि बांसगांव ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा 17 मार्च 2020 को बांसगांव थाने में दी गयी तहरीर में बताया गया था कि ग्राम पंचायत कोहटारूप में पंचायतीराज विभाग ने 456 शौचालयों के निर्माण के लिए 53 लाख 78 हजार रूपये आवंटित किया गया था।

उक्त आवंटित धनराशि के हेराफेरी करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम निधि के छः बैंक खातों की जांच में पाया कि शौचालय निर्माण के लिए भेजी गयी धनराशि में से 29 लाख 78 हजार 800 रूपये न तो लाभार्थियों को भुगतान किया गया और न तो निर्माण सामग्री के आपूर्तिकर्ता फर्मों को भुगतान किया गया।

इसके उलट उक्त धनराशि को तत्कालीन प्रधान श्रीमती सोना देवी व उनके देवर कपिलदेव तथा तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय व वृजानंद यादव द्वारा मिलकर अनुचित तरीके से भुगतान करा लिया गया। केस के विवेचक हरनहीं चौकी इंचार्ज विकासनाथ की टीम द्वारा आज आरोपी वृजानंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गबन की आरोपी महिला प्रधान गयी जेल

आप पढना सुरू कर चुके है  bharat ki lagam news और रोचक न्युज पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए 

बांसगांव। विकास खंड के ग्राम पंचायत किशुनपुर उर्फ बगही में परफार्मेंस ग्रांट के करोड़ों रूपये के गबन के मामले में आरोपी महिला प्रधान श्रीमती मीरा देवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मालूम हो कि बांसगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत किशुनपुर उर्फ बगही में विकास कार्यों के लिए शासन से करीब पांच करोड़ रूपये स्वीकृति किया गया था। किन्तु इस धनराशि का अधिकांश हिस्सा बंदरबाट कर लिया गया। इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराई गयी। जांच में मौके पर काम कराये बगैर करोड़ों की धनराशि का बंटरबाट करने की पुष्टि हुई। इस मामले में बीडीओ द्वारा 14 फरवरी 2023 को ग्राम प्रधान श्रीमती मीरा देवी तथा तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकार लालबहादुर तथा अवर अभियंता ब्रम्हप्रकाश के खिलाफ बांसगांव थाने में धारा 406 व 409 के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए

केस के विवेचक चौकी इंचार्ज कस्बा बांसगांव रविन्द्रनाथ चौबे द्वारा आज पं0 जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज से प्रधान मीरा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

  • किसी भी प्रकार का न्यूज,  आर्टिकल,  विज्ञापन इस पोर्टल पर प्रकाशित करने के लिए हमसे संपर्क करे..? Email I’d ????  bharatkilagam01gmail.com , whatshop +916386712236

Leave a Comment