प्रेस नोट थाना तिवारीपुर गोरखपुर दिनांक 07.04.2024
01 अदद अवैध देशी तंमचा व 01 अदद चोरी की मोबाइल के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष तिवारीपुर के नेतृत्व में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त निखिल उर्फ दीवान पुत्र विक्की निवासी सूर्यविहारी चौराहा निकट बाल सुधार गृह थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को एक अदद अवैध देशी तमंचा व एक अदद चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के संबंध में थाना तिवारीपुर पर मु0अ0सं0 65/2024 धारा 411 भा0द0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
निखिल उर्फ दीवान पुत्र विक्की निवासी सूर्यविहारी चौराहा निकट बाल सुधार गृह थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 65/2024 धारा 411 भा0द0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर
बरामदगी-
एक अवैध देशी तमंचा व एक अदद चोरी के मोबाइल
गिरफ्तार की टीम-
1.उ0नि0 विजय कुमार गोंड, थाना तिवारीपुर गोरखपुर
2.हे0कां0 अभय आर्या, थाना तिवारीपुर गोरखपुर
3.कां0 मुलायम थाना तिवारीपुर गोरखपुर





