आजाद चौक चौकी प्रभारी के तत्परता से रोका जा सका बड़ी घटना को
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के आजाद चौक चौकी के कुछ ही दूर पर लगे हाई वोल्टेज तार में आकस्मिक आग लगने की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर चौकी प्रभारी अमित चौधरी के द्वारा आग पर अग्नि समन यंत्र से हाई वोल्टेज तार में लगे आग को बुझाया गया
और अगर पुलिस द्वारा मौके पर तत्काल पहुंच कर इस आग को ना बुझाया गया होता तो शायद यह आग विकराल रूप ले लेता और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी लेकिन आजाद चौकी प्रभारी के द्वारा तत्काल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्वयं के द्वारा आग को बुझाना एक साहस और बड़ी घटना को रोकने का परिचय भी देता है





