Gorakhpur news: खजनी के सुरैना में लगी आग, तीन गोवंश की जलकर हुई मौत

सुरैना में लगी आग, तीन गोवंश की जलकर हुई मौत
सुरैना में लगी आग, तीन गोवंश की जलकर हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुरैना में लगी आग, तीन गोवंश की जलकर हुई मौत

बचाने में पशु पालक का पुत्र विनोद झुलसा, अस्पताल में भर्ती

राजकुमार आर्य
खजनी गोरखपुर
खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सुरैना गांव में देर रात आग लग गई। आग की आगोश में आने तीन गोवंश की जलकर मौत हो गई। बचाने में पशुपालक तिलकधारी का पुत्र विनोद भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी रहा। मिली जानकारी कु अनुसार देर रात तहसील क्षेत्र के सुरैना ग्राम निवासी के मड़ई में आग लग गई। उजाला देखते ही ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसमें बंधे दो बड़ी-बड़ी गाय और एक बछिया झुलस गयीं। जिस कारण तीनों ने दम तोड़ दिया। बचाने में तिलकधारी का पुत्र विनोद भी झुलस गया। उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। खबर लिखे जाने तक उपचार जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया कि कीमत लगभग एक लाख से ऊपर रही होगी।

किसी भी प्रकार का न्युज,  विज्ञापन,  आर्टिकल प्रकाशित कराने के लिए सम्पर्क करे… +916386712236

Leave a Comment