Gorakhpur top ten news today: दिनभर की 10 बड़ी ख़बर, पढे अब मात्र एक क्लिक पर विस्तार से ?

गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में
गोरखपुर की दिन भर की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1- जहरीला पदार्थ खाने से गर्भवती की मौत, केस दर्ज

सहजनवा थाना क्षेत्र के बरईपार में एक गर्भवती महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2- 15 अप्रैल तक एक्स्ट्रा रीपर से भूसा बनाना प्रतिबंध

गोरखपुर जनपद में गेहूं की फसल की कटाई कम्बाइन मशीन से शुरू हो गई है। खड़ी फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आने और पूर्व के अनुभव के आधार पर डीएम कृष्णा करुणेश ने तत्काल प्रभाव से भूसा बनाने की मशीन (स्ट्रा रिपर) का प्रयोग 15 अप्रैल तक प्रतिबंधित कर दिया है। बुधवार को इस बारे में जिलाधिकारी कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिए गए।

3- पति और प्रेमी के बीच पीस रही महिला चढ़ गई खम्भे पर, पुलिस ने उतरा

पिपराइच थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबो गरीब घटना हुई। पति व प्रेमी के बीच पिस रही एक महिला हाईवोल्टेज लाइन के खंभे पर चढ़ गई। जानकारी होते ही बिजली की आपूर्ति बंद कर पुलिस ने बिजली कर्मचारियों की मदद से महिला को उतारा। पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ थाने भेजा। पति ने थाने पहुंच कर तहरीर दी कि उसकी पत्नी तीन बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी है। कोई अनहोनी होती है तो वह जिम्मेदार नहीं होगा

4- छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ले गए नगदी और गहने

गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पांडेयपार उर्फ डड़वा निवासी दूधनाथ यादव के घर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। दूधनाथ का मकान गांव के बाहर है। मंगलवार रात में मौका देखकर मकान के पीछे से चोर छत पर से सीढ़ी के रास्ते अन्दर घर में घुस गए। दूधनाथ के छोटे बेटे उपेंद्र यादव के कमरे में जाकर उसमें रखा बॉक्स का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोर समेट ले गए। पीड़ित की सूचना पर बुधवार को पहुंची गोला पुलिस मामले की जांच कर रही है। की रात परिवार के लोग भोजन करके सो गए।

आप पढना शुरू कर चुके है भारत की लगाम पोर्टल का टाॅप टेन न्युज सिरीज अन्य खबरो को पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए 

5- रास्ते के विवाद में छह के खिलाफ केस दर्ज

गीडा थानांतर्गत कालेसर निवासी मुन्नी देवी पत्नी राम सनेही के घर के पास रास्ते को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसी बात को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडा से उसकी बेटी नेहा, आंचल, काजल को मारपीट करके घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर विशुनदेव विश्वकर्मा, राजकुमार, तान्या, रितिका, मालती देवी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

6- फर्जी आईडी बनाकर युवती को परेशान कर रहा युवक, केस दर्ज

गुलरिहा क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को उसके पड़ोसी व्यक्ति का एक रिश्तेदार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती और उसके फॉलोअर्स को मैसेज भेज रहा है। धमकी और अशोभनीय मैसेज से परेशान युवती ने अपनी मां के साथ पुलिस से गुहार लगाई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार युवती कानपुर में रहकर शेफ का काम करती है। उसके घर के बगल में रहने वाले एक व्यक्ति का रिश्तेदार उत्तम कसौधन अक्सर युवती के पड़ोस में आता-जाता था। आरोप है कि उत्तम ने युवती के नाम से फर्जी आईडी बना दी। उससे वह मैसेज भेजने लगा। इसकी जानकारी होने पर युवती ने उसे मना किया तो वह जानमाल की धमकी देने लगा। आरोपी आए दिन इंस्टाग्राम आईडी से युवती के ऑफिस के कर्मचारियों और दोस्तों को मैसेज करता है।

7- बस में तबीयत बिगड़ी, कंडक्टर ने नीचे उतारा, हुई मौत

गोरखपुर से महराजगंज जाते वक्त एक किराना व्यवसायी की मंगलवार की दोपहर में बस में अचानक तबीयत बिगड़ गयी। कंडक्टर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय भटहट कस्बे में उतार दिया, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। भटहट चौकी पुलिस ने उनके बेटे को शव सौंप दिया।
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थानांतर्गत ग्राम नेवाजी बारी बसहिया बुजुर्ग निवासी इंद्रजीत मद्धेशिया (73) घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे।

8- आप उसे वोट दे, जो गो-रक्षा की शपथ लेकर आपके सामाने आए ?

गोरखपुर में ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामीश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यहां पर इस बार उस प्रत्याशी को जिता दीजिए, जो गो-रक्षा की शपथ लेकर आपके सामाने आए ? आप किसी पार्टी को वोट दीजिए, उसमें वे दखलअंदाजी नहीं कर रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कहना चाहते हैं कि इस बार के वोट से आपको गो-हत्या का पाप धुलने की जरूरत नहीं है. आपको गो-हत्यारी पार्टियों को वोट देने पर गो-हत्या का पाप लगेगा. इस बार ये मुहिम यहां पर चलाइए कि जिस पार्टी को आपका वोट चाहिए, वो अपने अध्यक्ष से शपथपपूर्वक उद्घोषणा लेकर आपके पास आए !

नीचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए 

9- सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा युवा मोर्चा की दबंगई का विडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इसमें एक मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कब्जा करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के कुछ पदाधिकारी भी शामिल रहे हैं । गोरखपुर में मंगलवार को वायरल हो रहा ये वीडियो राजघाट थानाक्षेत्र के मिर्जापुर का बताया जा रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं इस मामले में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि वीडियो के आधार पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी. उसके बाद उनकी संलिप्तता के बारे में जानकारी कर कार्रवाई करेंगे । वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक की संख्या में दबंग एक मकान से बजुर्ग दंपत्ति को बाहर कर धकेलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि उनका पुत्र जब उन्हें रोकने की कोशिश करने लगा, तो बुजुर्ग दंपत्ति के साथ ही उसके पुत्र के साथ दबंग मारपीट और धक्कामुक्की करने लगे. इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश का असफल प्रयास किया ।

10- BJP कर रहीं प्रत्येक विधानसभा में 200 साइबर योद्धा तैयार

भाजपा गोरखपुर-बस्ती मंडल के 41 विधानसभा में 8200 साइबर योद्धा तैयार कर रही है। इन योद्धाओं को चिन्हित किया जा रहा है। इन्हें प्रशिक्षित किए जाने की तैयारी है। भाजपा के साथ ही सपा, कांग्रेस से लेकर बसपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए कार्य योजना तैयार की है।
भाजपा प्रत्येक विधानसभा में 200 साइबर योद्धा तैयार कर रही है। कार्यकर्ताओं के बीच से ही इनका चयन किया जा रहा है। चयन का अधार पेज व्यू के साथ सोशल मीडिया के दोस्त हैं। इन्हें जिले के साथ ही प्रदेश की सोशल मीडिया टीम ने जोड़ा जाएगा।

  • किसी भी प्रकार का न्यूज और विज्ञापन व आर्टिकल प्रकाशित करवाने के लिए email I’d bharatkilagam01gmail.com और whatshop +916386712236

Leave a Comment