Gorakhpur top ten news today: दिनभर की 10 बड़ी खबर पढे अब मात्र एक क्लिक पर

Top ten news today
Gorakhpur top ten news today

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

1- खजनी के सुरैना गांव में लगी आग, तीन गोवंश की जलकर हुई मौत

खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत सुरैना गांव में देर रात आग लग गई। आग की आगोश में आने तीन गोवंश की जलकर मौत हो गई। बचाने में पशुपालक तिलकधारी का पुत्र विनोद भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी रहा।
मिली जानकारी कु अनुसार देर रात तहसील क्षेत्र के सुरैना ग्राम थाना हरपुर बुदहट निवासी के मड़ई में आग लग गई। उजाला देखते ही ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उसमें बंधे दो बड़ी-बड़ी गाय और एक बछिया झुलस गयीं। जिस कारण तीनों ने दम तोड़ दिया।

2- गोरखपुर प्रवास पर आये ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

लोगों को गोरक्षा के लिए आगे आना होगा। बाबा गोरखनाथ की नगरी तो गोरक्षा के लिए विख्यात है। यहां से इसकी आवाज पुरजोर तरीके से उठनी चाहिए। ये बातें मंगलवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। वह गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोरखपुर पहुंचे थे।

3- गुलहरिया पुलिस ने एक बदमाश को जिला बदर कराया

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। गुलरिहा थाना पुलिस ने सरहरी निवासी सोनू उर्फ संजय यादव को जिला बदर कराया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोनू को पुलिस ने छह माह के लिए महराजगंज कोतवाली में आमद कराया। पुलिस का कहना है कि सोनू के खिलाफ गुलरिहा थाना में मारपीट, जानलेवा हमला करने, अनुसूचित जाति के उत्पीड़न और दहेज के लिए उत्पीड़न, गुन्डा एक्ट की धाराओं में केस दर्ज है।

4- पार्किंग मे खड़ी कार का शीशा तोड़कर नगदी ले गए चोर

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के यशोधरा सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा सोमवार की रात मनबढ़ों ने तोड़ दिया। देर रात मोहल्ले के लोगों ने शीशा टूटने की जानकारी वाहन मालिक को दी।

5- मजार तोडने पर चले ईट-पत्थर

गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर लोहरपुरवा गांव के पास स्थित बाबा कठिनदास के मजार में तोड़फोड़ करने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि निर्माण करा रही कंपनी पीएनसी के कर्मचारियों ने रविवार की रात में तोड़ दिया, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें एक जीप और जेसीबी का शीशा टूट गया। पुलिस की मौजूदगी में कंपनी की ओर से दूसरी जगह पर मजार बनाने पर सहमति बनने पर मामला शांत हो सका।

आप पढना शुरू कर चुके है भारत की लगाम न्युज पोर्टल अन्य प्रकार की खबर पढने के लिए यहा क्लिक कीजिए

6- चिलुआताल पुलिस ने लोन फ्राड को किया गिरफ्तार

जंगल कौड़िया स्थित यूपी बड़ौदा बैंक शाखा में फर्जी दस्तावेज लगा कर कूटरचित तरीके से लोन फ्राड करने के मामले में पुलिस ने आरोपित रामकेवल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लोन की किस्त न जमा करने पर बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
यूपी बड़ौदा बैंक शाखा कौड़िया के बैंक मैनेजर शिशिर सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर बताया था कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला मैना भागल निवासी रामकेवल ने बैंक शाखा में कूटरचित दस्तावेज लगाकर 6.70 लाख का लोन निकाल लिया। काफी समय तक जब उसने बैंक से लेनदेन नहीं किया तो बैंक कर्मचारियों ने इसकी जांच की जिसके बाद फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई।

7- जल्द ही गेहू खरीद के लिए पंजीकरण होगा सुरू

एडीएम वित्त एवं राजस्व व जिला खरीद अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण कराया जाए। खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 4460 किसानों के पंजीकरण के सापेक्ष 2562 किसानों को संबंधित एडीएम, एसडीएम और तहसील द्वारा सत्यापित किया जा चुका है।
1.58 लाख टन गेहूं खरीद के सापेक्ष 160 गेहूं क्रय केन्द्र का खुलेंगे। बैठक में अधिकारियों से गेहूं खरीद का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

निचे घंटी पर क्लिक कीजिए और allow कर दिजीए

8- गोरखपुर एम्स मे उमड़ी भीड संख्या 4 हज़ार पार

एम्स में मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मंगलवार को एम्स की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिर्फ ओपीडी के लिए करीब 4000 मरीज ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से 3800 मरीजों को इलाज मिला है। बचे हुए करीब 200 मरीजों को स्लाट बुक हो जाने के कारण वापस जाना पड़ा। यह पहली बार है जब इतने ज्यादा रोगी एम्स की ओपीडी में पहुंचे हैं। एम्स की यह अब तक की सर्वाधिक ओपीडी है। कई विभागों में शाम तक मरीज मौजूद रहे। विभाग के चिकित्सक मरीजों का इलाज करते रहे। मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे ज्यादातर मरीजों को इलाज मुहैया कराने की कोशिश की गई।

9- फर्जीवाड़ा: एक ही जमीन को एक ही दिन मे दो लोगो को रजिस्ट्री

गोरखनाथ इलाके में 1100 वर्गफीट जमीन को एक ही दिन दो लोगों को बेचने का मामला प्रकाश में आया। एक विक्रेता ने जब करीब 11 साल बाद जमीन पर बाउंड्री कराने का प्रयास किया तो दूसरे ने रोक दिया। उसके बाद फर्जीवाड़ा सामने आया। पीड़िता के पैसा मांगने पर धमकी मिलने लगी जिसके बाद उसने कोर्ट में आवेदन किया और कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

10- निषाद स्वीट हाउस पर जब चाय बनाने लगे सांसद रवि किशन

चुनाव प्रचार के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन मंगलवार को ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे। अचानक वो खीरवनिया चौराहे पर स्थित निषाद स्वीट हाउस पहुंच गए। दुकान ने कहा- भैया चाय पी लीजिए,तो रवि किशन ने कहा मैं खुद चाय बनाऊंगा। इसके बाद सांसद खुद चाय बनाने लगे। यह देख आस पास के लोग हैरान रह गए। सांसद रवि किशन ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है। मैं जनता का सेवक हूं। गोरखपुर की जनता ने मुझे हमेशा प्यार दिया है और आगे भी मिलेगा। जैसे कोई परिवार और घर में चाय बनाता है वैसे ही मैं अपने गोरखपुर वासियों के बीच में यह कर रहा हूं। यह मेरा परिवार है।

किसी भी प्रकार का न्युज, आर्टिकल, विज्ञापन हमारे पोर्टल पर प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करे email I’d bharatkilagam01gmail.com और whatshop +916386712236

Leave a Comment